रेप का आरोप लगाने वाली महिला से की शख्स ने शादी, फिर 6 महीने बाद गला घोंटकर कर दी हत्या, गिरफ्तार

By वैशाली कुमारी | Updated: July 27, 2021 13:44 IST2021-07-27T13:44:10+5:302021-07-27T13:44:10+5:30

दिल्ली के एक व्यक्ति ने रेप का आरोप लगाने वाली महिला से शादी की, और छह महीने बाद उसकी कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi Married to a woman accused of rape, then strangled to death after 6 months | रेप का आरोप लगाने वाली महिला से की शख्स ने शादी, फिर 6 महीने बाद गला घोंटकर कर दी हत्या, गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Highlights युवक की पहचान दिल्ली निवासी राजेश के रूप में हुई हैपुलिस ने कहा कि शुरू में राजेश ने अपराध में शामिल होने से इनकार कियामहिला के परिवार का आरोप है कि राजेश बाद में पत्नी को प्रताड़ित करने लगा था

दिल्ली पुलिस ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस शख्स पर दरअसल उसकी पत्नी ने करीब 6 महीने पहले रेप का आरोप लगाया था। उस समय दोनों की शादी नहीं हुई थी। महिला के आरोप के बाद शख्स जेल भी गया था। युवक की पहचान दिल्ली निवासी राजेश के रूप में हुई है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जेल से छूटने के बाद पिछले साल दिसंबर में उसने महिला से शादी कर ली। महिला ने पिछले साल जून में कहा था कि राजेश ने उससे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था और अगस्त 2020 में राजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

हालांकि, महिला द्वारा अपनी शिकायत वापस लेने के बाद अक्टूबर 2020 में उसे तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया था, यह कहते हुए कि वह उससे शादी करना चाहती है। राजेश ने रिहाई के बाद, दिसंबर में शादी कर ली थी। 

महिला के परिवार का आरोप है कि राजेश बाद में  उसे प्रताड़ित करने लगा, अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। महिला अपने परिवार के पास लौट गई थी, लेकिन राजेश ने उसे वापस आने के लिए मना कर दिया। वह 11 जून को उसकी मां को देखने के बहाने उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में अपने गांव ले गया।

महिला के परिवार ने बताया कि तभी से राजेश का फोन बंद था। फिर परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और 15 जून को दिल्ली के द्वारका पुलिस स्टेशन में महिला की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की लोकेशन ट्रेस करने के लिए उसके फोन रिकॉर्ड का इस्तेमाल किया। आखिरी ठिकाना 12 जून को नैनीताल के हनुमानगढ़ मंदिर के पास मिला था। उनके पति की भी लोकेशन वही थी। 

पुलिस ने कहा कि शुरू में राजेश ने अपराध में शामिल होने से इनकार किया, लेकिन बाद में इसे स्वीकार कर लिया। पुलिस ने कहा कि उसने अपराध के पीछे पीड़िता और उसकी मां द्वारा "उत्पीड़न" का हवाला दिया। पुलिस ने बताया “नैनीताल से करीब 13 किमी दूर उसने अपनी पत्नी के साथ एकांत जगह पर शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद वह उसे एक गुफा में ले गया। वहीं पर राजेश ने महिला से सम्बन्ध बनाने के बाद गला घोंट कर हत्या कर दी।"

पुलिस ने कहा, " राजेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत गायब करने) के तहत मामला दर्ज किया गया है।"

Web Title: Delhi Married to a woman accused of rape, then strangled to death after 6 months

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे