लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: मंगोलपुरी में 3 लड़कों ने 9 साल की बधिर बच्ची का किया यौन उत्पीड़न, पीड़िता का दावा-कई बार हुआ शोषण

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 11, 2020 10:02 IST

दिल्ली में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में 86 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर सोमवार (06 सितंबर) को दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया था।

Open in App
ठळक मुद्दे 9 साल की बधिर पीड़िता का दावा है कि उसका कई बार यौन उत्पीड़न हुआ है।पुलिस ने बताया है कि एमएलसी रिपोर्ट में बच्ची के साथ बलात्कार के संकेत नहीं मिले हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली में फिर से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक 9 साल की बधिर बच्ची का यौन उत्पीड़न हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची का यौन उत्पीड़न उसके घर के पास रहने वाले तीन लड़कों ने ही किा है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अभी पूछताछ नहीं की गई है। आरोपियों के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।  9 साल की बधिर पीड़िता का दावा है कि उसका कई बार यौन उत्पीड़न हुआ है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 9 साल की बधिर बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की घटना पिछले हफ्ते की है। पीड़िता बधिर है...शायद इसी वजह से उनके पहले अपने माता-पिता और परिवाल वालों को इस बात की जानकारी नहीं दी थी। हालांकि बाद में लड़की ने घटना के बारे में सारी बातें मां को बताई। 

मां को जैसे ही बच्ची ने सारी घटना बताई, परिवार वालों ने फौरन पुलिस को इसकी जानकारी दी। मामले की शिकायत सोमवार (07 सितंबर) को दर्ज कराई गई। पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज कर लिया है। उसके बाद पुलिस ने आरोपी लड़कों को पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने बताया है कि एमएलसी रिपोर्ट में बच्ची के साथ बलात्कार के संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस ने कहा कि पीड़ित बच्ची ने अपने बयान में दावा किया है कि उसका कई बार यौन उत्पीड़न किया जा चुका है। 

दिल्ली में 6 सितंबर को 86 साल की महिला से दुष्कर्म का मामला आया सामने

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में 86 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर सोमवार (06 सितंबर) को दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया था। इस घटना के सिलसिले में रेवला खानपुर निवासी आरोपी सोनू (37) को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी नलों और पानी की लाइन ठीक करने का काम करता है। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम को तब हुई जब बुजुर्ग महिला पास के एक गांव जा रही थी। रास्ते में आरोपी ने महिला को अपनी मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि उसे उसके गंतव्य पर सुरक्षित रूप से छोड़ने के बहाने, वह उसे एक एकांत क्षेत्र में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली क्राइमदिल्ली समाचाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट