मंडोली जेलः बलात्कार के मामले बंद कैदी ने महिला डॉक्टर के साथ दुराचार का प्रयास किया, जेल महानिदेशक को नोटिस, तीन अक्टूबर तक रिपोर्ट सौंपे

By भाषा | Updated: September 28, 2022 16:39 IST2022-09-28T16:37:13+5:302022-09-28T16:39:47+5:30

नई दिल्लीः डीसीडब्ल्यू ने दिल्ली की जेलों में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों की भी जानकारी मांगी है।

Delhi Mandoli Jail rape case prisoner tried misbehave female doctor notice to Director General of Jail submit report October 3 | मंडोली जेलः बलात्कार के मामले बंद कैदी ने महिला डॉक्टर के साथ दुराचार का प्रयास किया, जेल महानिदेशक को नोटिस, तीन अक्टूबर तक रिपोर्ट सौंपे

कैदी ने महिला का बलात्कार करने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गई और उसने सुरक्षाकर्मियों को आगाह कर दिया।

Highlightsजेल अधिकारियों को तीन अक्टूबर तक रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। पीड़िता एक रेजिडेंट डॉक्टर है और उसने पहले भी आरोपी का इलाज किया था।आयोग ने कहा कि आरोपी बलात्कार के एक मामले में जेल में बंद है।

नई दिल्लीः दिल्ली स्थित मंडोली जेल में एक विचाराधीन कैदी द्वारा कथित तौर पर एक महिला डॉक्टर से छेड़खानी करने के मामले में दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने जेल महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। आयोग ने कहा कि पीड़िता एक रेजिडेंट डॉक्टर है और उसने पहले भी आरोपी का इलाज किया था।

डॉक्टर ने आयोग को बताया कि 26 सितंबर को जब वह शौचालय गई तो आरोपी वहां पहले से छुपा था। आयोग के अनुसार, कैदी ने महिला का बलात्कार करने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गई और उसने सुरक्षाकर्मियों को आगाह कर दिया। आयोग ने कहा कि आरोपी बलात्कार के एक मामले में जेल में बंद है।

डीसीडब्ल्यू ने कहा, “यह बेहद गंभीर मामला है और उन जेलों में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करने वाला मुद्दा है, जहां पुरुष कैदियों को रखा गया है।” आयोग ने कहा कि उसने प्राथमिकी के विवरण की मांग करते हुए जेल महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। डीसीडब्ल्यू ने दिल्ली की जेलों में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों की भी जानकारी मांगी है। जेल अधिकारियों को तीन अक्टूबर तक रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। 

Web Title: Delhi Mandoli Jail rape case prisoner tried misbehave female doctor notice to Director General of Jail submit report October 3

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे