लाइव न्यूज़ :

दूसरी जाति की लड़की से कर बैठा था प्रेम, गर्लफ्रेंड के घरवालों ने दी ऐसी खौफनाक सजा

By IANS | Updated: February 2, 2018 17:57 IST

तीन सालों से दोनों में था प्रेम संबंध, 20 वर्षीय लड़की के पिता, मां, नाबालिग भाई और चाचा ने प्रेमी का किया ऐसा हाल

Open in App

राजधानी दिल्ली में फोटोग्राफर का काम करने वाले एक युवक की उसकी प्रेमिका के परिजनों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार 2 फरवरी को यह जानकारी देते हुए बताया कि युवक की प्रेमिका के पिता, चाचा और मां को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस ने बताया कि अलग समुदायों से होने के कारण 20 वर्षीय लड़की के पिता, मां, नाबालिग भाई और चाचा इस संबंध के खिलाफ थे। उन्होंने 23 वर्षीय युवक अंकित को अपनी बेटी से दूर रहने के लिए धमकाया था। अंकित और लड़की बीते तीन सालों से एक-दूसरे से परिचित थे।

दिल्ली पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि जांच के अनुसार आरोपियों ने गुरुवार की रात अंकित को पकड़कर उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने लड़की के नाबालिग भाई को छोड़कर उसके पिता, चाचा और मां को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना गुरुवार रात नौ बजे हुई जिसकी सूचना एक निजी अस्पताल कर्मी ने पुलिस को दी। पुलिस ने कहा कि इस मामले में पीसीआर को कोई काल नहीं की गई थी।

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्लीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO