लाइव न्यूज़ :

'मां तुमसे ज्यादा प्यार करती है, इसलिए तुम्हें मरना होगा', ये कह कर बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 28, 2019 11:45 IST

पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी अमित तिवारी अक्सर अपनी मां शांति देवी से इस बात को लेकर झगड़ा करता था कि वह अपने छोटे बेटे आनंद को ज्यादा प्यार करती है। 

Open in App
ठळक मुद्देहत्या करने के बाद आरोपी भाई फरार हो गया है। दिल्ली के मोती नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 26 सितंबर की रात 9 बजे तकरीबन अमित और उसकी मां के बीच झगड़ा हुआ था।

दिल्ली के बसई दारापुर में एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी है। बड़े बाई अमित तिवारी(25) ने छोटे भाई आनंद तिवारी (22)  की हत्या इसलिए की क्योंकि उसे लगता था कि मां उसे ज्यादा प्यार करती है। हत्या के पहले बड़े भाई ने छोटे भाई को कहा भी था कि मां तुम्हे ज्यादा प्यार करती है इसलिए तुम्हे मरना होगा। घटना वाले दिन बड़े भाई की इस बात को लेकर मां से झगड़ा भी हुआ था। झगड़े के बीच में छोटे भाई ने समझाने की कोशिश की तो गुस्से में बड़े भाई ने उसकी हत्या कर दी। ये घटना गरुवार (26 सितंबर) की है। 

हत्या करने के बाद आरोपी भाई फरार हो गया है। दिल्ली के मोती नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है। ये परिवार बसई दारापुर में रहता है। ये लोग मूल निवासी यूपी के आंबेडकर नगर जिले के रहने वाले हैं। 

पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी अमित तिवारी अक्सर अपनी मां शांति देवी से इस बात को लेकर झगड़ा करता था कि वह अपने छोटे बेटे आनंद को ज्यादा प्यार करती है। 

26 सितंबर की रात 9 बजे तकरीबन अमित और उसकी मां के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के वक्त छोटा भाई नौकरी पर गया हुआ था। रात को जब वह घर आया तो उसकी मां ने उसे सारी बात बताई। उसके बाद भाई ने जाकर बड़े भाई को समझाने की कोशिश की। लेकिन दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इसी बीच बड़े भाई ने छोटे के पेट में चाकू से वार कर दिया। पेट के बाद उसने गर्दन पर वार किया। बड़ा भाई छोटे को तब तक मारता रहा जब-तक वह मर नहीं गया।

टॅग्स :दिल्लीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट