लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: 44 वर्षीय शख्स ने बच्चों की हत्या करके मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली

By भाषा | Updated: February 10, 2020 05:02 IST

घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन पुलिस का दावा है कि मृतक मधुर मलानी छह महीने पहले अपनी सैंड-पेपर उत्पादन फैक्टरी बंद होने से वित्तीय संकट से गुजर रहा था और अवसादग्रस्त था।

Open in App
ठळक मुद्देफैक्टरी बंद होने की वजह से परेशान 44 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी बेटी और बेटे की कथित रूप से हत्या करके रविवार को हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली।घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन पुलिस का दावा है कि मृतक मधुर मलानी छह महीने पहले अपनी सैंड-पेपर उत्पादन फैक्टरी बंद होने से वित्तीय संकट से गुजर रहा था और अवसादग्रस्त था।

नयी दिल्ली, फैक्टरी बंद होने की वजह से परेशान 44 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी बेटी और बेटे की कथित रूप से हत्या करके रविवार को हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन पुलिस का दावा है कि मृतक मधुर मलानी छह महीने पहले अपनी सैंड-पेपर उत्पादन फैक्टरी बंद होने से वित्तीय संकट से गुजर रहा था और अवसादग्रस्त था।

उन्होंने बताया कि मधुर के माता-पिता उसके परिवार की तब से आर्थिक मदद कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक मधुर अपनी पत्नी रूपाली, बेटी समीक्षा (14) और छह वर्षीय बेटे श्रेयांश के साथ दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में रहता था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रूपाली के घर पर नहीं रहने पर मधुर ने बच्चों की गला दबाकर या दम घोंटकर हत्या की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चों की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।’’

अधिकारी ने बताया कि दोनों बच्चों की हत्या के बाद वह हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन पहुंचा और मेट्रो के आगे कूद गया, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना की वजह से येलो लाइन पर ट्रेनों का परिचालन कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया, ‘‘हैदरपुर बादली मोड़ पर इस घटना की वजह से समयपुर बादली से जीटीबी नगर के बीच मेट्रो रेल सेवा में देरी हुई।’’

करीब 15 मिनट बाद डीएमआरसी ने एक और ट्वीट कर बताया कि सामान्य सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन दिल्ली के समयपुर बादली को गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है।

अधिकारियों ने बताया कि शालीमार बाग पुलिस को खुदकुशी की सूचना शाम पांच बजकर 40 मिनट पर मिली जबकि छह बजकर 50 मिनट पर बच्चों की हत्या की जानकारी मिली।

रूपाली ने पुलिस को बताया कि वह अपराह्न तीन बजे नजदीकी बाजार गई थी जब वह लौटी तो दोनों बच्चों की लाश देखी और पति वहां पर नहीं था। पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) विजयंत आर्य ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

टॅग्स :दिल्लीहत्याकांडक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली मेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना