दिल्ली-लखनऊः 2 राजधानी और 4 हत्या?, आखिर किसने किया जघन्य हत्याकांड, 12 घंटे में बर्बरता

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 3, 2025 12:01 IST2025-07-03T11:57:39+5:302025-07-03T12:01:00+5:30

डीसीपी साउथ ईस्ट हेमंत तिवारी ने कहा कि कल रात 9:43 बजे लाजपत नगर-1 से कुलदीप (44) को पीसीआर कॉल मिली। उसने बताया कि उसकी पत्नी और बेटा उसकी कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं, दरवाजा बंद है।

Delhi-Lucknow 2 Rajdhani and 4 murders Who committed heinous massacre brutality in 12 hours | दिल्ली-लखनऊः 2 राजधानी और 4 हत्या?, आखिर किसने किया जघन्य हत्याकांड, 12 घंटे में बर्बरता

photo-ani

Highlightsपत्नी और बेटा उसकी कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं, दरवाजा बंद है।लखनऊ पुलिस ने जगदीप नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अप्रैल माह से घर छोड़कर आलमबाग में अपने मायके में रह रही थी।

नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश की राजधानी में 12 घंटे में 4 लोगों की हत्या हो गई। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में एक घर में महिला और उसका किशोर बेटा मृत पाया गया। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग इलाके में बुधवार को एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में अपने ससुराल के दो लोगों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। डीसीपी साउथ ईस्ट हेमंत तिवारी ने कहा कि कल रात 9:43 बजे लाजपत नगर-1 से कुलदीप (44) को पीसीआर कॉल मिली। उसने बताया कि उसकी पत्नी और बेटा उसकी कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं, दरवाजा बंद है।

  

गेट और सीढ़ियों पर खून के धब्बे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और गेट को जबरन खोला गया। महिला और उसके बेटे के शव मिले। शवों की पहचान रुचिका सेवानी (42) और कृष सेवानी (14) के रूप में हुई है। रुचिका सेवानी अपने पति के साथ लाजपत नगर मार्केट में गारमेंट की दुकान चलाती है। मुख्य आरोपी मुकेश (24) को यूपी पुलिस ने दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर ट्रेन से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस को शक है कि इस घटना में परिवार का घरेलू सहायक शामिल है। घरेलू सहायक फिलहाल फरार है। उसने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई जहां उसे दो शव मिले। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला (42) का शव शयनकक्ष में और उसके बेटे का शव स्नानगृह में मिला।

घटना के संबंध में अभी और जानकारी नहीं मिल पाई है। लखनऊ पुलिस ने जगदीप नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त (मध्य) आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि घटना जगदीप- पत्नी पूनम के बीच विवाद के बाद हुई। पूनम पिछले अप्रैल माह से घर छोड़कर आलमबाग में अपने मायके में रह रही थी।

श्रीवास्तव ने बताया, "जगदीप अपने ससुराल पहुंचा, जिसके बाद विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जगदीप ने अपने ससुराल के लोगों, आनंद राम और आशा देवी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।" पुलिस ने घटना के तुरंत बाद जगदीप को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ने बताया, "पूनम की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है और घटना की जांच की जा रही है।"

Web Title: Delhi-Lucknow 2 Rajdhani and 4 murders Who committed heinous massacre brutality in 12 hours

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे