ठळक मुद्देVIDEO: दिल्ली में दबंगों ने पैंट उतारकर युवक को पीटा, सीसीटीवी वीडियो वायरल
Crime in Delhi Laxmi Nagar: दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से दिल दहला देने वाली वीडियो सामने आई है, यहां कुछ लोग एक युवक को घर से बाहर खींचकर लाते हैं और बीच सड़क उसको नंगा करके पीटते रहते हैं। आरोपियों ने युवक की पैंट उतार दी और उसे लातों से पीटते रहे। वीडियो में मौके पर दो पुलिसकर्मी पहुंचे मगर उन्होंने हमलावरों को नहीं पकड़ा। पुलिसकर्मी ने पीड़ित को उसकी पैंट लाकर दी और बस वहां खड़े रहे, हमलावर फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।