लाइव न्यूज़ :

Delhi: प्रेम नगर में मजदूर की हत्या, विवाद के चलते पीट-पीटकर कर उतारा मौत के घाट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2025 10:48 IST

Delhi: उन्होंने बताया कि पुलिस इस घटना में कथित तौर पर शामिल दो मज़दूरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है, साथ ही घटना के सही क्रम और हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है।

Open in App

Delhi: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में विवाद के बाद शुक्रवार को एक मजदूर की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पर सूचना मिली कि इंदर एन्क्लेव में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला है। पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान बिहार के बांका जिले के जगतपुर गांव निवासी मुकेश (40) के रूप में हुई और वह एक मजदूर था।

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच से पता चला कि मुकेश का दो अन्य मजदूरों से विवाद हुआ था, जो सभी एक ही ठेकेदार के अधीन काम कर रहे थे। विवाद बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गया और मुकेश पर कथित तौर पर ईंट से हमला किए जाने के बाद उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसने बताया कि पुलिस इस घटना में कथित तौर पर शामिल दो मजदूरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। 

टॅग्स :हत्यादिल्ली पुलिसदिल्ली समाचारदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह