दिल्लीः लिव-इन-पार्टनर की हत्या कर शव ढाबे के रेफ्रिजरेटर में रखा, आरोपी ने 10 फरवरी को शादी थी, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2023 20:10 IST2023-02-14T20:10:06+5:302023-02-14T20:10:55+5:30

द्वारका के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि एक महिला की हत्या कर उसका शव गांव के बाहरी इलाके के एक ढाबे में छिपाया गया है।

Delhi killing live-in partner niki yadav murder body cut pieces body refrigerator dhaba accused married February 10 | दिल्लीः लिव-इन-पार्टनर की हत्या कर शव ढाबे के रेफ्रिजरेटर में रखा, आरोपी ने 10 फरवरी को शादी थी, जानें पूरा मामला

आरोपी साहिल गहलोत को पकड़ लिया गया है। मित्रांव गांव का रहने वाला है।

Highlightsविक्रम सिंह ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया।आरोपी साहिल गहलोत को पकड़ लिया गया है। मित्रांव गांव का रहने वाला है। साहिल की 10 फरवरी को शादी थी, जिसे लेकर महिला ने आपत्ति जताई थी।

नई दिल्लीः दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में एक ढाबे के रेफ्रिजरेटर से एक महिला का शव मिलने की घटना सामने आई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में महिला के कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

 

द्वारका के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि उन्हें मंगलवार सुबह सूचना मिली कि एक महिला की हत्या कर उसका शव गांव के बाहरी इलाके के एक ढाबे में छिपाया गया है। विक्रम सिंह ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया।

आरोपी साहिल गहलोत को पकड़ लिया गया है। वह मित्रांव गांव का रहने वाला है। इस संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि साहिल की 10 फरवरी को शादी थी, जिसे लेकर महिला ने आपत्ति जताई थी।

दोनों लंबे समय से रिश्ते में थे। एक सूत्र ने कहा, ‘‘ महिला हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी। यह दावा किया गया है कि वह पुरुष को किसी अन्य महिला से शादी करने पर कानूनी मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी। ’’

Web Title: Delhi killing live-in partner niki yadav murder body cut pieces body refrigerator dhaba accused married February 10

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे