लाइव न्यूज़ :

महज 500 रुपए के लिए दोस्त को घोंपा 12 बार चाकू, जानें क्या है हत्या के पीछे का सच

By भाषा | Updated: August 23, 2018 05:52 IST

पुलिस के अनुसार अतीत में आरोपियों पर झगड़े और डकैती का मामला दर्ज हो चुका है। घटना पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी का है।

Open in App

नई दिल्ली, 23 अगस्त: पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में उधार के महज 500 रुपये को लेकर कहासुनी होने पर 24 साल के एक व्यक्ति की एक किशोर समेत तीन लोगों ने कथित रुप से चाकू से गोदकर हत्या कर दी।पुलिस ने बताया कि मंगलवार को शाहरुख 500 रुपये मांगने अपने दोस्त मुकेश के घर गया था जिसे उसने एक महीने पहले यह पैसा उधार दिया था। मुकेश तब घर पर नहीं था, जब वह घर लौटा तब उसकी बीवी ने उससे शाहरुख के आने के बारे में बताया।पुलिस के अनुसार गुस्से में आकर मुकेश शाहरुख को ढूढने निकल पड़ा। उसकी उसके साथ कहासुनी शुरु हो गयी। उसी बीच मुकेश के पक्ष में दो अन्य -- खालिद और एक किशोर आ गये। तीनों ने शाहरुख के साथ मारपीट की और चाकू गोदकर उसे मार डाला। शाहरुख की छाती, पेट और गले पर 12 बार वार किया गया।खालिद और मुकेश को गिरफ्तार किया गया है। किशोर को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस के अनुसार अतीत में मुकेश पर झगड़े और खालिद पर डकैती का मामला दर्ज हो चुका है।

टॅग्स :दिल्लीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट