लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः न्यायाधीश की पत्नी अपने भाई के आवास पर फांसी से लटकी, फ्लैट से तीन सुसाइड नोट बरामद, जानें क्या लिखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2022 16:42 IST

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि साकेत अदालत के एक न्यायाधीश ने शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस को सूचना दी कि उनकी पत्नी सुबह करीब साढ़े 11 बजे मालवीय नगर बाजार गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी।

Open in App
ठळक मुद्देसाकेत थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और तब मामले की जांच की गई।सीसीटीवी फुटेज खंगाला तब उसने पाया कि कि 42 वर्षीय महिला ऑटो-रिक्शा में सवार हुई थी।पुलिस को बताया कि उसने न्यायाधीश की पत्नी को राजपुर खुर्द इलाके में पहुंचा दिया था।

नई दिल्लीः दक्षिण दिल्ली में स्थानीय अदालत के एक न्यायाधीश की पत्नी अपने भाई के आवास पर फांसी से लटकी मिली है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक दक्षिणी दिल्ली के राजपुर खुर्द एक्सटेंशन में इस फ्लैट से तीन सुसाइड नोट भी बरामद किए गए हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि साकेत अदालत के एक न्यायाधीश ने शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस को सूचना दी कि उनकी पत्नी सुबह करीब साढ़े 11 बजे मालवीय नगर बाजार गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। अधिकारी के मुताबिक उसके बाद न्यायाधीश ने साकेत थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और तब मामले की जांच की गई।

पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला तब उसने पाया कि कि 42 वर्षीय महिला ऑटो-रिक्शा में सवार हुई थी। ऑटो-रिक्शा चालक ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसने न्यायाधीश की पत्नी को राजपुर खुर्द इलाके में पहुंचा दिया था।

दक्षिणी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त बेनिता मैरी जयकर के मुताबिक ऑटो-रिक्शा चालक से प्राप्त जानकारी न्यायाधीश के साथ साझा की गई, जिन्होंने पुष्टि की कि उनका साला उस इलाके में रहता है। पुलिस उपायुक्त के अनुसार जब न्यायाधीश पुलिस के साथ उस फ्लैट पर पहुंचे तो उन्होंने फ्लैट बाहर से बंद देखा, फिर लोहे की ग्रिल तोड़कर पुलिस फ्लैट में दाखिल हुई तब उसने महिला को एक दुपट्टे के जरिए पंखे से फंदे से लटका हुआ पाया।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘यह पहली मंजिल पर एक खाली फ्लैट था। उसका (महिला का) भाई का परिवार दूसरी मंजिल पर रहता है। घटनास्थल से तीन सुसाइड नोट भी मिले हैं। शव को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के मुर्दाघर में भेज दिया गया है।’’ पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा