लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में फोन पर सम्मोहित कर पत्रकार से ठग लिए 40 हजार रुपये! जानिए, क्या है ये पूरा मामला

By भाषा | Updated: May 11, 2023 13:49 IST

दिल्ली में एक फ्रीलांस पत्रकार से 40 हजार रुपये ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पत्रकार के अनुसार उसे फोन पर किसी ने सम्मोहिक किया और रुपये अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए।

Open in App
ठळक मुद्देफोन पर सम्मोहित कर 40 हजार रुपये ठगी किए जाने का दावा।फ्रीलांस पत्रकार के दावों पर विशेषज्ञों ने कहा कि यह सम्मोहन नहीं बल्कि साइबर धोखाधड़ी के सामान्य तरीकों में से एक है।

नयी दिल्ली: राजधानी में एक फ्रीलांस पत्रकार ने दावा किया है कि एक व्यक्ति ने फोन पर उन्हें सम्मोहित किया और 40,000 रुपये का चूना लगा दिया। वहीं, पुलिस और विशेषज्ञों का कहना है कि यह साइबर धोखाधड़ी के सामान्य तरीकों में से एक है और किसी तरह के सम्मोहन (हिप्नोसिस) का मामला नहीं है। रमेश कुमार राजा (40) ने 25 अप्रैल को दिल्ली पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई थी और कथित अपराध का ब्योरा दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘फोन करने वाले ने परिचित होने का आभास कराया और मुझे सम्मोहित कर लिया। फिर उसने मेरे बैंक खाते से पेटीएम यूपीआई के माध्यम से 20-20 हजार रुपये दो बार में धोखाधड़ी से हस्तांतरित करा लिये।’’ राजा ने दावा किया कि उन्हें सात मार्च को किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था जो बड़ी विनम्रता से और दोस्ताना अंदाज में बात कर रहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उस व्यक्ति से कहा कि मैं उसे नहीं जानता। तब उसने विनम्रता से कहा, ‘अंदाज लगाओ, मैं कौन हूं। तुम मुझे कैसे भूल सकते हो?’ मुझे उसकी आवाज मेरे एक डॉक्टर मित्र जैसी लगी तो मैंने उससे पूछा कि क्या वही मित्र बात कर रहा है तो उसने कहा कि हां, तुमने सही पहचाना।’’

राजा ने कहा कि कुछ समय तक इस तरह बातचीत के सिलसिले के बाद उसने परिवार और सेहत जैसी आम बातें कीं। उन्होंने कहा कि फोन करने वाले के अंदाज से उस पर कोई संदेह नहीं हुआ। राजा ने कहा कि इसी दौरान उन्हें लगा कि वह अपनी तर्क शक्ति खो चुके हैं और उस व्यक्ति के निर्देशों का पालन करने लगे।

उन्होंने बताया कि इस तरह धीरे-धीरे अज्ञात आरोपी ने उनसे पैसे अपने खाते में डलवा लिये। राजा को बाद में समझ आया कि वह साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गये हैं। हालांकि, सम्मोहन की कला से जुड़े कुछ जानकारों ने बताया कि इस घटना का सम्मोहन से कोई लेना-देना नहीं है। साइबर विशेषज्ञों ने कहा कि यह नये किस्म का अपराध है जिसमें अपराधी लोगों से दोस्ताना तरीके से बात कर ठगने का प्रयास करता है।

टॅग्स :दिल्ली समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई