लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: IRS अधिकारी ने की आत्महत्या, डर था कहीं परिवार वालों को ना कर दें कोरोना संक्रमित 

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 15, 2020 09:09 IST

दिल्ली के 56 वर्षीय इंडियन रेवेन्यू सर्विस ( IRS) अफसर शिवराज सिंह ने हफ्ते भर पहले अपनी कोरोना जांच भी करवायी थी। जो निगेटिव आई थी। जिसके बाद भी उनको डर था कि वह अपने परिवार वालों को संक्रमित ना कर दें।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक हफ्ते पहले अफसर ने अपना कोरोना टेस्ट कराया था लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई थी। पुलिस को सूचना किसी अधिकारी ने अफसर को कार में बेहोश देखकर दी।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में एक 56 वर्षीय इंडियन रेवेन्यू सर्विस ( IRS) अफसर ने खुदकुशी कर ली। अफसर  को इस बात का शक था कि वह अपने परिवार में कहीं कोरोना वायरस ना फैला दें। 2006 बैच के आईआरएस अधिकारी शिवराज सिंह ने कथित तौर पर "एसिड जैसा पदार्थ" पीकर आत्महत्या की है। वह दिल्ली के आरके पुरम में अतिरिक्त आयकर आयुक्त (सीआईटी) के पद पर तैनात थे।  घटना दिल्ली के द्वारका में हुई है। अफसर ने रविवार (14 जून) को  अपनी कार में एसिड जैसा पदार्थ पीकर अपनी जान दी। कार में पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि उन्हें डर था कि कहीं वह अपने परिवार को कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित ना कर दें। वह नहीं चाहते थे कि उनका परिवार उनकी वजह से ये सब झेले। 

अफसर  का कोरोना टेस्ट आया था निगेटिव

दिल्ली के एक सीनियर पुलिस अफसर  ने बताया कि एक हफ्ते पहले अफसर  ने अपना कोरोना टेस्ट कराया था लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उन्हें इसके बावजूद डर लग रहा था कि उनसे उनके परिवार को इन्फेक्शन हो जाएगा।

पुलिस को सूचना किसी अधिकारी ने अफसर  को कार में बेहोश देख कर दी। पुलिस ने बताया है कि अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि उन्होंने एसिड जैसा कोई चीज पीया था। 

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस बारे में परिवार से बात कर रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को शव दे दिया जाएगा।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह अपने चारों बने मौजूदा स्थिति से बहुत परेशान थे और उन्हें डर था कि उसका परिवार जानलेवा वायरस से संक्रमित हो सकता है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है और पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों से इस बारे में बात करेगी।

भारत में कोरोना वायरस के ताजा अपडेट

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 11,929 नए मामले सामने आए । इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,20,922 हो गई है। संक्रमित लोगों में से 311 और लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या 9,195 पर पहुंच गई है।

कोरोना वायरस संक्रमण से मौत के मामले में भारत सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में नौंवे स्थान पर है। दुनियाभर से कोविड-19 का डेटा एकत्रित करने वाले जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने संक्रमण से मौत के लिहाज से भारत को नौंवे स्थान पर रखा है और संक्रमण के कुल मामलों को देखते हुए सर्वाधिक प्रभावित देशों में चौथे स्थान पर रखा है। यह लगातार तीसरा दिन है जब देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित तीसरा राज्य दिल्ली है। राज्यों से मिले आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 1,07,958 मामले तथा तमिलनाडु में 44,661 मामले हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में, रविवार सुबह तक देश में संक्रमण के कारण 311 लोगों की मौत हुई। हालांकि करीब 50 फीसदी संक्रमित लोग ठीक भी हुए। मंत्रालय के सुबह अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,49,348 लोग संक्रमित हैं, वहीं 1,62,378 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसआत्महत्या प्रयास
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा