दिल्ली-इंदौर में बड़़ा हादसाः जिंदा जले 17 लोग?, मृतक परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि, पीएम मोदी ने जताया शोक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 18, 2026 22:04 IST2026-03-18T19:13:04+5:302026-03-18T22:04:42+5:30

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

Delhi-Indore Major accident 17 people burnt alive Ex-gratia Rs 2 lakh each families deceased Rs 50,000 each injured PM Modi expresses condolences New Video Shows | दिल्ली-इंदौर में बड़़ा हादसाः जिंदा जले 17 लोग?, मृतक परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि, पीएम मोदी ने जताया शोक

file photo

Highlightsघटनाओं में कुल 17 लोगों की मृत्यु हो गयी। पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

नई दिल्लीः दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में लगी भीषण आग का नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो-तीन लोग इमारत से उठते धुएं के गुबार में घिरते हुए मदद के लिए चिल्लाते नजर आ रहे हैं। दमकल का काम जारी है और उन्हें बचाने की कोशिशें चल रही हैं। वीडियो में उन्हें निकालने के लिए सीढ़ी का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है। खबरों के मुताबिक, दमकल विभाग की हाइड्रोलिक लिफ्ट काम नहीं कर रही थी। यह वीडियो आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक सौरभ भारद्वाज ने प्रधानमंत्री कार्यालय के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने और अनुग्रह राशि की घोषणा करने वाले पोस्ट के जवाब में पोस्ट किया था। पूर्व मंत्री ने कहा, "कृपया इसे देखें। परिवार के सदस्य मदद के लिए चिल्लाते हुए दिख रहे हैं और उन्हें बचाया जा सकता था।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के पालम और मध्यप्रदेश के इंदौर में आग लगने की घटनाओं में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है तथा प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। बुधवार को हुई इन दोनों घटनाओं में कुल 17 लोगों की मृत्यु हो गयी। 

इंदौर में तीन मंजिला मकान के बाहर बुधवार तड़के इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) को चार्ज किए जाने के दौरान हुए धमाके के बाद इस इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के दो बच्चों और तीन महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को पालम अग्निकांड में मारे गए प्रत्येक वयस्क के परिवार को 10 लाख रुपये और प्रत्येक नाबालिग के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। गुप्ता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और हरसंभव सहायता सुनिश्चित करेगी। वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।’’

Web Title: Delhi-Indore Major accident 17 people burnt alive Ex-gratia Rs 2 lakh each families deceased Rs 50,000 each injured PM Modi expresses condolences New Video Shows

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे