लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: मुंडका में बदमाशों ने असलहे के बल पर पेट्रोल पंप के कर्मचारी को लूटा, छत्तरपुर में उच्चकों ले उड़े 25 लाख रुपये के कपड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2023 13:05 IST

दिल्ली के उत्तरी पश्चिम में पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को लूटा। दक्षिणी दिल्ली में इतने लाख के डिजाइनर कपड़ों को चोर लेकर नौ दो ग्यारह हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में सरेराह हो रही चोरी की वारदातएक तरफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को लूटा दूसरी ओर 25 लाख रुपये के कीमती डिजाइनर ले उड़े चोर

नई दिल्ली: राजधानी में बेखौफ लुटेरों ने मुंडका पुलिस थाना क्षेत्र के अंदर पड़ने वाले पेट्रोल पंप पर लूटपाट कर दी है। इसकी जानकारी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज खगालने के बाद मिली है। वहीं, दूसरी तरफ गुरूवार की सुबह छत्तरपुर में शोरूम से 25 लाख के डिजाइनर कपड़ों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। 

दिल्ली पुलिस के अनुसार, दोनों मामले पर पुलिस जांच कर रही है और केस भी रजिस्टर्ड कर लिया गया है। पुलिस की मानें तो छत्तरपुर चोरी में दो लोग शामिल थे, जिसकी जानकारी सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस को मिली है।

मुंडका पुलिस थाना क्षेत्र के घेवरा में मंगलवार की रात को चोरी की घटना हुई थी। यह थाना उत्तर पश्चिम दिल्ली में आता है। इसमें छह लूटेरे दो बाइक पर पेट्रोल पंप पहुंचे थे। उन्होंने पंप पर तैनात कर्मचारी के ऊपर गोली तान दी और उसे लूट लिया। साथ ही पेट्रोल पंप पर आए बदमाशों ने दो राउंड बुलेट फायर भी की है। इसकी भी जानकारी सीसीटीवी फुटेज से सामने आई है।

हुआ यूं कि एक छह में से एक लूटेरने ने कर्मचारी से पेट्रोल भरने के लिए कहा। इतनी देर में दूसरे लूटेरे ने उसे मारना शुरू कर दिया। तभी साथ में आए सभी लूटेरों ने पंप पर तैनात कर्मचारी को लूट लिया। इसके बाद वे सभी दो राउंड गोली चलाकर भाग निकले। 

दूसरी लूट दक्षिण दिल्ली की है, जहां गुरूवार की सुबह दो चोर एक शोरूम में घुसे और 25 लाख के कीमती डिजाइनर कपड़े लूट लिए। 

टॅग्स :क्राइमदिल्लीपेट्रोलदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास