लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः 17 वर्षीय लड़के को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा, पति ने सिलेंडर से प्रहार कर हत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2025 22:18 IST

Delhi: पुलिस के अनुसार जब पड़ोसियों ने घर के बाहर नाली में खून बहता देखा तो सुबह 10.53 बजे पीसीआर को 'कॉल' कर इसकी सूचना दी।

Open in App
ठळक मुद्देव्यक्ति को खून से लथपथ पाया, जबकि एक अन्य शख्स उसी कमरे में मौजूद था। नाबालिग लड़का करीब 10 दिन पहले काम की तलाश में दिल्ली आया था।ठाकुर की पत्नी सुधा के एक परिचित के माध्यम से उसके घर में किरायेदार के रूप में रह रहा था।

Delhi: उत्तरी दिल्ली के गुलाबी नगर इलाके में एक शख्स ने 17 वर्षीय लड़के को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद उसकी कथित रूप से सिलेंडर से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान मुकेश ठाकुर (25) के रूप में हुई है, जिसे घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में एक अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार जब पड़ोसियों ने घर के बाहर नाली में खून बहता देखा तो सुबह 10.53 बजे पीसीआर को 'कॉल' कर इसकी सूचना दी।

उत्तर दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजा बंथिया ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने एक व्यक्ति को खून से लथपथ पाया, जबकि एक अन्य शख्स उसी कमरे में मौजूद था। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़का करीब 10 दिन पहले काम की तलाश में दिल्ली आया था और ठाकुर की पत्नी सुधा के एक परिचित के माध्यम से उसके घर में किरायेदार के रूप में रह रहा था।

शुरुआती जांच में पता चला कि 19 और 20 मई की रात को ठाकुर और नाबालिग लड़के ने शराब पी थी। अधिकारी ने बताया कि उस रात बाद में ठाकुर ने लड़के को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया। अगली सुबह, जब सुधा एक खिलौना फैक्टरी में काम पर चली गई, तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। डीसीपी ने कहा कि गुस्से में आकर ठाकुर ने लड़के के सिर पर छोटे गैस सिलेंडर से कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली