लाइव न्यूज़ :

झगड़े के बाद दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने सरकारी रिवॉल्वर से मारी गोली, मौत, हत्या का मामला दर्ज, ड्यूटी से बर्खास्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 20, 2020 17:18 IST

शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन के एक हेड कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया गया, मामले में आगे की जांच चल रही है। शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन के हेड कांस्टेबल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ। ड्यूटी से उसको बर्खास्त कर दिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी रिवॉल्वर से 30 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन में तैनात सुरेंद्र (45) को घटना के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के द्वारका मोड़ में जिम चलाने वाले दीपक गहलोत नामक एक व्यक्ति के साथ कार में वापस आ रहा था।

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने कहा कि आज सुबह रोहिणी इलाके में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के बाद शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन के एक हेड कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया गया, मामले में आगे की जांच चल रही है। शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन के हेड कांस्टेबल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ। ड्यूटी से उसको बर्खास्त कर दिया गया है। 

दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने बृहस्पतिवार सुबह झगड़े के बाद अपनी सरकारी रिवॉल्वर से 30 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन में तैनात सुरेंद्र (45) को घटना के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुद्ध विहार इलाके में एक होटल के पास बृहस्पतिवार सुबह हुई, जब सुरेंद्र अपनी रात की शिफ्ट खत्म करके घर लौट रहा था। पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के द्वारका मोड़ में जिम चलाने वाले दीपक गहलोत नामक एक व्यक्ति के साथ कार में वापस आ रहा था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद सुरेंद्र ने गहलोत को अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार दी। अधिकारी ने बताया कि गहलोत को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) पी के मिश्रा ने कहा, ‘‘उन्हें (हेड कांस्टेबल को) गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सुरेंद्र को सेवा से भी बर्खास्त कर दिया गया है। घटना के कारण का पता लगाने के लिए हम पूछताछ कर रहे हैं।’’ 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्लीदिल्ली सरकारहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO