लाइव न्यूज़ :

Delhi Government School: पापा खेल टीचर ने अनुचित तरीके से छुआ और धमकी दी, 11 वर्षीय छात्रा ने दोपहर में फोन कर दी जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2024 10:54 IST

अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्य और पड़ोसियों ने पुलिस थाने के बाहर एकत्र होकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देकक्षा में अनुचित तरीके से छुआ तथा धमकी भी दी। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

नई दिल्लीः बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल में शुक्रवार को आत्मरक्षा का हुनर सिखाने वाले प्रशिक्षक द्वारा कक्षा में 11 वर्षीय एक छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है जिसे लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी सतीश (45) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि वह एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के माध्यम से मुफ्त में आत्मरक्षा की कक्षाएं संचालित करता था। वह स्कूल में नियमित शिक्षक नहीं था। दिल्ली सरकार के एक बयान में कहा गया है कि शिक्षा मंत्री आतिशी ने मामले की तत्काल व्यापक और विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। इसमें कहा गया है, ‘‘निष्कर्षों के आधार पर सबसे कठोर और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी।

सरकार सभी छात्रों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के प्रति दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।’’ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों ने पुलिस थाने के बाहर एकत्र होकर प्रशिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़िता के पिता के अनुसार, उनकी बेटी ने दोपहर में उन्हें फोन करके बताया कि उसके खेल शिक्षक ने कक्षा में उसे अनुचित तरीके से छुआ तथा धमकी दी।

पीड़िता के पिता के मुताबिक उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क किया और स्थानीय पुलिस को भी मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12:12 बजे इस घटना की सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि सुल्तानपुरी पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा