लाइव न्यूज़ :

तांत्रिक के चक्कर में फंसकर महिला ने पति को उतारा मौत के घाट, ऐसे की थी हत्या की साजिश

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 5, 2018 15:23 IST

दिल्ली पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने तांत्रिक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 5 मार्च;  दिल्ली में एक महिला ने तांत्रिक के कहने पर पति की जहर देकर हत्या कर दी है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने तांत्रिक को भी गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान केवी रमा है और तांत्रिक का नाम  श्याम सिंह उर्फ भगत सिंह बताया जा रहा है।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा 

पुलिस के मुताबिक 26 फरवरी आरएमएल अस्पताल से दिल्ली पुलिस को एक फोन आया था। जिसमें यह सूचना दी गई थी कि बेहोशी की हालत में एक शख्स को एडमिट कराया गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पत्नी ( आरोपी महिला) ने ही बेहोशी हालत में पति को एडमिट करवाया था। हॉस्पिटल से ही पुलिस ने महिला का नंबर निकाला था। नंबर निकालने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। जहां उन्हें आरोपी महिला दिखी, जो  मृतक को अपने कार से लेकर आई थी। इन दोनों जानकारी के आधार पर पुलिस ने महिला का पता ढूंढ निकाला और एक टीम उसके कालीबाड़ी स्थित घर जा पहुंची। इसी बीच मृतक के भाई को भी घटना की जानकारी देते हुए आंध्र प्रदेश से पुलिस ने  बुला लिया।  

आरोपी तंत्रिका ने कबूला जुर्म

पुलिस ने पूछताछ के दौरान जब आरोपी महिला के साथ सख्ती बरती तो केवी राम ने पति को जहर देकर मारने वाली बात कबूल कर ली। केवी राम ने पुलिस को बताया कि उसने ही जहर का इतंजाम करवाया था। महिला ने भी तांत्रिक की बात पर हामी भरी। इसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता  302, 120बी और 201 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

सरकारी नौकरी करती थी पत्नी

मृतक मुरथी एक फाइनेंस मैनेजर था। केवी रमा सरकारी नौकरी करती थी। पुलिस को उसने बताया कि उसकी शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही थी।उसका पति शराबी था। परिवार पर 10 से 12 लाख का कर्ज भी हो गया था वह इन सब से छुटकारा पाना चाहती थी, इसलिए वो तांत्रिक से मिली जिसने ये पूरी साजिश रची थी। तांत्रिक ने ही उसे बताया कि उसे कैसे क्या करना है। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली क्राइमहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट