तांत्रिक के चक्कर में फंसकर महिला ने पति को उतारा मौत के घाट, ऐसे की थी हत्या की साजिश
By पल्लवी कुमारी | Updated: March 5, 2018 15:23 IST2018-03-05T15:23:30+5:302018-03-05T15:23:30+5:30
दिल्ली पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने तांत्रिक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

तांत्रिक के चक्कर में फंसकर महिला ने पति को उतारा मौत के घाट, ऐसे की थी हत्या की साजिश
नई दिल्ली, 5 मार्च; दिल्ली में एक महिला ने तांत्रिक के कहने पर पति की जहर देकर हत्या कर दी है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने तांत्रिक को भी गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान केवी रमा है और तांत्रिक का नाम श्याम सिंह उर्फ भगत सिंह बताया जा रहा है।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
पुलिस के मुताबिक 26 फरवरी आरएमएल अस्पताल से दिल्ली पुलिस को एक फोन आया था। जिसमें यह सूचना दी गई थी कि बेहोशी की हालत में एक शख्स को एडमिट कराया गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पत्नी ( आरोपी महिला) ने ही बेहोशी हालत में पति को एडमिट करवाया था। हॉस्पिटल से ही पुलिस ने महिला का नंबर निकाला था। नंबर निकालने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। जहां उन्हें आरोपी महिला दिखी, जो मृतक को अपने कार से लेकर आई थी। इन दोनों जानकारी के आधार पर पुलिस ने महिला का पता ढूंढ निकाला और एक टीम उसके कालीबाड़ी स्थित घर जा पहुंची। इसी बीच मृतक के भाई को भी घटना की जानकारी देते हुए आंध्र प्रदेश से पुलिस ने बुला लिया।
आरोपी तंत्रिका ने कबूला जुर्म
पुलिस ने पूछताछ के दौरान जब आरोपी महिला के साथ सख्ती बरती तो केवी राम ने पति को जहर देकर मारने वाली बात कबूल कर ली। केवी राम ने पुलिस को बताया कि उसने ही जहर का इतंजाम करवाया था। महिला ने भी तांत्रिक की बात पर हामी भरी। इसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता 302, 120बी और 201 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सरकारी नौकरी करती थी पत्नी
मृतक मुरथी एक फाइनेंस मैनेजर था। केवी रमा सरकारी नौकरी करती थी। पुलिस को उसने बताया कि उसकी शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही थी।उसका पति शराबी था। परिवार पर 10 से 12 लाख का कर्ज भी हो गया था वह इन सब से छुटकारा पाना चाहती थी, इसलिए वो तांत्रिक से मिली जिसने ये पूरी साजिश रची थी। तांत्रिक ने ही उसे बताया कि उसे कैसे क्या करना है।