लाइव न्यूज़ :

Gokulpuri Metro Station: दिल्ली गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन की चारदीवारी गिरी, एक गंभीर रूप से घायल, 5 को मामूली चोट, चपेट में तीन से चार वाहन, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 8, 2024 15:00 IST

DElhi Gokulpuri Metro Station: दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग (डीएफएस) के अधिकारी ने बताया कि इस घटना की सूचना अपराह्न 11 बजकर 10 मिनट पर मिली जिसके बाद विभाग के चार वाहनों को तुरंत तैनात किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देडीसीपी जॉय टिर्की ने कहा कि कम से कम 3 से 4 लोग घायल हो गए।व्यक्ति मलबे के नीचे फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।

DElhi Gokulpuri Metro Station: उत्तर-पूर्वी दिल्ली दिल्ली में गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया। गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन की चारदीवारी गिर गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि स्टेशन के ढह गए हिस्से की चपेट में तीन से चार वाहन आ गए। अग्निशमन विभाग को तुरंत सूचना दी गई और बचाव अभियान जारी है। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग (डीएफएस) के अधिकारी ने बताया कि इस घटना की सूचना अपराह्न 11 बजकर 10 मिनट पर मिली जिसके बाद विभाग के चार वाहनों को तुरंत तैनात किया गया।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के DCP जॉय टिर्की ने कहा कि मेट्रो स्टेशन के ईस्टन वॉल का एक हिस्सा नीचे गिर गया है। 5 लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। राहत और बचाव कार्य चल रहा है। ट्रैफिक को रोक दिया गया है। हम FIR दर्ज़ कर मामले की जांच करेंगे।

डीसीपी जॉय टिर्की ने कहा कि कम से कम 3 से 4 लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति मलबे के नीचे फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। डीसीपी टिर्की ने कहा कि पुलिस कर्मी कुछ लोगों की मदद से मलबे में फंसे व्यक्ति को निकालने में कामयाब रहे। घटना के समय वह अपनी स्कूटी पर सवार थे। उन्हें जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पिंक लाइन पर गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा बृहस्पतिवार सुबह ढह गया जिससे तीन लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना अपराह्न 11 बजे हुई जब प्लेटफॉर्म की दीवार (पूर्वी तरफ) का एक हिस्सा नीचे सड़क पर गिर गया। वहीं, दीवार का कुछ हिस्सा अभी भी लटका हुआ है।

पुलिस के अनुसार, इसके नीचे खड़े तीन से चार दोपहिया वाहन मलबे की चपेट में आ गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मलबे में दबे एक व्यक्ति की हालत गंभीर है जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के वक्त गंभीर रूप से घायल व्यक्ति अपने स्कूटर पर सवार था।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन(डीएमआरसी) के एक वरिष्ट अधिकारी ने कहा,'' हम इस घटना का संज्ञान ले रहे हैं और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।'' यात्रियों द्वारा मोबाइल से बनाई गई घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही हैं जिसमें पुलिसकर्मी सड़क से ढहे हुए हिस्से के मलबे को हटा रहे हैं और कुछ हिस्सा लटका हुआ है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग (डीएफएस) के अधिकारी ने बताया कि इस घटना की सूचना अपराह्न 11 बजकर 10 मिनट पर मिली जिसके बाद विभाग के चार वाहनों को तुरंत तैनात किया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। बचाव अभियान अभी भी जारी हैं। अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO