लाइव न्यूज़ :

Delhi Gokulpuri Fire: सात लोगों की मौत, मृतकों के परिवार को 10 लाख, मृतक बच्चों के परिवार वालों को 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि, 30 झुग्गियां पूरी तरह से जली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2022 17:23 IST

Delhi Gokulpuri Fire: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। अधिकारियों को यह राशि जल्द जारी करने के संबंध में आदेश दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआग लगने की सूचना देर रात एक बजकर तीन मिनट पर मिली।आग बुझाने के लिए दमकल की 13 गाड़ियों को रवाना किया गया था।करीब चार बजे आग पर काबू पाया गया।

Delhi Gokulpuri Fire: उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके की झुग्गियों में शुक्रवार देर रात आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोकुलपुरी गांव के पिलर संख्या 12 के पास आग लगने की सूचना देर रात एक बजकर तीन मिनट पर मिली।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दौरा किया। घटना के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पीड़ित परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की। गोकुलपुरी में आग की घटना बेहद दुखद। घटनास्थल पर पहुँचकर पीड़ितों से मिला, इस हादसे में कई लोगों ने अपने घर और अपनों को खो दिया।

सरकार मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपए, मृतक बच्चों के परिवार वालों को 5 लाख रुपए और जिनका आशियाना जला है उन्हें 25,000 रुपए देगी। केजरीवाल ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ितों से बात की। उन्होंने कहा, '' आज सुबह जब मैं उठा तो यहां आग लगने के कारण सात लोगों की मौत और झुग्गियों के जल जाने के बारे में जानकारी मिली। इस घटना से मैं बेहद दुखी हूं।''

उन्होंने बताया कि इसके बाद आग बुझाने के लिए दमकल की 13 गाड़ियों को रवाना किया गया, तड़के करीब चार बजे आग पर काबू पाया गया। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से सात झुलसे हुए शव मिले हैं। करीब 60 झुग्गियां क्षतिग्रस्त हुई हैं और 30 झुग्गियां पूरी तरह से जल गई हैं।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) देवेश कुमार महला ने बताया कि आग लगने की सूचना देर रात करीब एक बजे मिली जिसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

रोहिणी की फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने बताया कि घटना में कुछ लोग मामूली रूप से झुलस गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली सरकारअरविंद केजरीवालदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई