Delhi Gokulpuri Fire: सात लोगों की मौत, मृतकों के परिवार को 10 लाख, मृतक बच्चों के परिवार वालों को 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि, 30 झुग्गियां पूरी तरह से जली
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2022 17:23 IST2022-03-12T17:21:38+5:302022-03-12T17:23:01+5:30
Delhi Gokulpuri Fire: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। अधिकारियों को यह राशि जल्द जारी करने के संबंध में आदेश दिए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से सात झुलसे हुए शव मिले हैं। करीब 60 झुग्गियां क्षतिग्रस्त हुई हैं और 30 झुग्गियां पूरी तरह से जल गई हैं।
Delhi Gokulpuri Fire: उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके की झुग्गियों में शुक्रवार देर रात आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोकुलपुरी गांव के पिलर संख्या 12 के पास आग लगने की सूचना देर रात एक बजकर तीन मिनट पर मिली।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दौरा किया। घटना के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पीड़ित परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की। गोकुलपुरी में आग की घटना बेहद दुखद। घटनास्थल पर पहुँचकर पीड़ितों से मिला, इस हादसे में कई लोगों ने अपने घर और अपनों को खो दिया।
सरकार मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपए, मृतक बच्चों के परिवार वालों को 5 लाख रुपए और जिनका आशियाना जला है उन्हें 25,000 रुपए देगी। केजरीवाल ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ितों से बात की। उन्होंने कहा, '' आज सुबह जब मैं उठा तो यहां आग लगने के कारण सात लोगों की मौत और झुग्गियों के जल जाने के बारे में जानकारी मिली। इस घटना से मैं बेहद दुखी हूं।''
गोकुलपुरी में आग की घटना बेहद दुखद। घटनास्थल पर पहुँचकर पीड़ितों से मिला, इस हादसे में कई लोगों ने अपने घर और अपनों को खो दिया।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 12, 2022
सरकार मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपए, मृतक बच्चों के परिवार वालों को 5 लाख रुपए और जिनका आशियाना जला है उन्हें 25,000 रुपए देगी। pic.twitter.com/kbUAkmezfN
उन्होंने बताया कि इसके बाद आग बुझाने के लिए दमकल की 13 गाड़ियों को रवाना किया गया, तड़के करीब चार बजे आग पर काबू पाया गया। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से सात झुलसे हुए शव मिले हैं। करीब 60 झुग्गियां क्षतिग्रस्त हुई हैं और 30 झुग्गियां पूरी तरह से जल गई हैं।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) देवेश कुमार महला ने बताया कि आग लगने की सूचना देर रात करीब एक बजे मिली जिसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
रोहिणी की फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने बताया कि घटना में कुछ लोग मामूली रूप से झुलस गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।