लाइव न्यूज़ :

Delhi: लड़की की गला घोंटकर हत्या, गुनाह छुपाने के लिए नजफगढ़ नाले पर फेंका शव; 2 गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2025 09:39 IST

Delhi: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को एक महिला की हत्या कर उसका शव द्वारका के नजफगढ़ नाले में फेंकने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Open in App

Delhi:  राष्ट्रीय राजधानी में एक युवती की हत्या के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। युवती की हत्या कर शव को द्वारका के नजफगढ़ नाले में फेंक दिया गया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुबैर (27) और आसिफ (26) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आसिफ 22 वर्षीय कोमल को कथित तौर पर लगभग 12 साल से जानता था। आसिफ और कोमल दोनों सुंदर नगरी के निवासी थे।

अधिकारियों ने बताया कि 12 मार्च को आसिफ ने सीमापुरी में कोमल को अपनी कैब में बैठाया और रास्ते में उस पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ रिश्ते रखने का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि आसिफ ने कोमल की कैब के अंदर ही गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए जुबैर को बुलाया।

उन्होंने बताया कि आसिफ और जुबैर ने मिलकर शव को पत्थर से बांधा और उसे नाले में फेंक दिया। अधिकारियों के अनुसार, यह मामला तब प्रकाश में आया, जब 17 मार्च को कुछ स्थानीय लोगों ने नाले में एक शव बहता हुआ देखा और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू की गई और पता चला कि यह कोमल का शव है, जो 13 मार्च को सीमापुरी से लापता हो गई थी।

जांच के बाद बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। कोमल के परिजनों ने आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग की है। चंडीगढ़ में रहने वाली पीड़िता की मां अनीता ने बताया कि कोमल नंद नगरी में अपनी दादी के साथ रहती थी और जुबैर उसका पड़ोसी था। अनीता ने कहा कि कोमल पहले सिविल डिफेंस वॉलंटियर के तौर पर निर्माण विहार इलाके में काम करती थी। 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिसदिल्ली समाचारक्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट