लाइव न्यूज़ :

मालवीय नगर के पास कार में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने वीडियो बनाया और पुलिस के पास जाने पर ऑनलाइन पोस्ट करने की धमकी दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2023 21:47 IST

दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376डी और 506 के अलावा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देनौकरी दिलाने के सिलसिले में मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन आने को कहा था।युवती ने मालवीय नगर पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। सितंबर 2020 में वह सोशल मीडिया के जरिए अनुभव नाम के एक व्यक्ति के संपर्क में आई थी।

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने एक युवती की शिकायत के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक युवती का आरोप है कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति और उसके सहयोगी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता (19) ने अपनी शिकायत में कहा है कि एक व्यक्ति ने उसे नौकरी दिलाने के सिलसिले में मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन आने को कहा था। यह मामला बुधवार को उस समय सामने आया जब युवती ने मालवीय नगर पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के मुताबिक वह सितंबर 2020 में वह सोशल मीडिया के जरिए अनुभव नाम के एक व्यक्ति के संपर्क में आई थी।

पीड़िता को उस समय नौकरी की जरूरत थी। पीड़िता ने कहा कि अनुभव ने उसे नौकरी के बारे में चर्चा करने के लिए मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन आने के लिए कहा था। पुलिस ने बताया कि जब वह वहां पहुंची तो उसने देखा कि अनुभव और उसके दो दोस्त एक कार में उसका इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार वह कार में सवार हो गई और कुछ देर गाड़ी चलाने के बाद, आरोपियों ने बेगमपुर इलाके में एक जगह कार खड़ी कर दी, जहां उनमें से दो ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने उसका वीडियो भी बना लिया और पुलिस के पास जाने पर उसे ऑनलाइन पोस्ट करने की धमकी दी।

दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376डी और 506 के अलावा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसरेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली