लाइव न्यूज़ :

दिल्ली इंद्रप्रस्थ पार्क में 22 वर्षीय लड़की से गैंगरेप, होश में आने के बाद दोहरा रही है एक ही बात- भईया, छोड़ दो, मुझे छोड़ दो

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 17, 2019 11:15 IST

दिल्ली के सराय काले खां बस अड्डे के पास इंद्रप्रस्थ पार्क में लड़की के साथ गैंगरेप की घटना रविवार(15 सितंबर) को हुई। सोमवार( 16 सिंतबर) को सैर करने गये लोगों को पीड़िता बेहोशी की हालत में पार्क में मिली।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टरों के मुताबिक लड़की की मानसिक तौर पर काफी डरी हुई है। आरोपी लड़की जब पुलिस को मिली थी तो उसके शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे।

दिल्ली में महिलाओं के साथ हो रही अपराध की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला दिल्ली के सराय काले खां बस अड्डे के पास इंद्रप्रस्थ पार्क का है। जहां से 22 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया है। लड़की इंद्रप्रस्थ पार्क में घूमने के लिए आई हुई थी। आरोपियों ने लड़की को अकेला पाकर उसे खींचकर झाड़ियों की ओर ले गये और गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। खबर है कि लड़की के साथ चार लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद लड़की बेहोश हो गई थी। आरोपियों को लगा कि वह मर गई है तो उसे वहीं बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गये। 

सोमवार( 16 सिंतबर) को जब लोग सुबह पार्क में वॉक करने आये तो उन्होंने पीड़िता को बिना कपड़ों के बेहोशी की हालत में देखा। जिसके बाद पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस आकर पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया है।  

एक वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है। लड़की को जब से होश आया है, वह एक ही बात दोहरा रही है, भईया मुझे प्लीज छोड़ दो। डॉक्टरों के मुताबिक लड़की की मानसिक तौर पर काफी डरी हुई है। ये मामला सनलाइट कॉलोनी थाना क्षेत्र के तहत आता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सात टीम बनाई है। 

पुलिस पीड़िता के ठीक होने का इतंजार कर रही है ताकि मामले को पूरी तरह से समझ सके। पीड़िता अभी अपना बयान दर्ज करवाने की स्थिति में नहीं है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की आरोपियों ने पिटाई भी की है। आरोपी लड़की जब पुलिस को मिली थी तो उसके शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे। पीड़िता के साथ रेप के वक्त बर्बरता की गई है।  

टॅग्स :दिल्लीगैंगरेपदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह