लाइव न्यूज़ :

पत्नी को दिया तीन तलाक फिर 9 साल बाद दोस्त के साथ हलाला कराने पहुंचा, AIMIM के पूर्व नेता के खिलाफ FIR

By विनीत कुमार | Updated: September 14, 2021 14:19 IST

AIMIM पार्टी के पूर्व नेता रियाजुद्दीन के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार ये एफआईआर उसकी पूर्व पत्नी की शिकायत के आधार पर की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व पत्नी को अपने दोस्त के साथ हलाला कराने का आरोप, दिल्ली का है मामलाAIMIM पार्टी के पूर्व नेता रियाजुद्दीन के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।आरोप है कि रियाजुद्दीन दोबारा पत्नी से शादी के लिए उस पर हलाला का दबाव बना रहा था।

नई दिल्ली: असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM पार्टी के पूर्व नेता रियाजुद्दीन के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एक मामले में जांच शुरू कर दी है। ऐसे आरोप हैं कि रियाजुद्दीन ने अपनी पूर्व पत्नी को अपने दोस्त के साथ हलाला करने की कोशिश की ताकि वह उससे दोबारा शादी कर सके। इस मामले में दिल्ली के जामिया नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

आरोपी के खिलाफ रेप की कोशिश और उत्पीड़न के भी आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी पूर्व एआईएमआईएम नेता के खिलाफ छेड़छाड़ और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है।

दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक जामिया नगर इलाके में अपने बच्चे के साथ रहने वाली महिला ने 2012 में रियाजुद्दीन से निकाह की थी। उसने हालांकि कुछ दिन बाद तीन बार तलाक बोलकर शादी खत्म कर दी थी।

रियाजुद्दीन दोबारा शादी के लिए हलाला का बनाने लगा दबाव

अब 9 साल बाद रियाजुद्दीन अपने दोस्त के साथ हलाला के लिए उसके घर लौटा और दोबारा निकाह का दबाव बनाने लगा।  रियाजुद्दीन ने तर्क दिया है कि अगर उसकी पूर्व पत्नी हलाला करती है वह उससे दोबारा शादी कर सकता है। हालांकि, उसने स्वीकार किया कि पत्नी के मना करने के बाद उसने उसकी पिटाई की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए।

आरोप हैं कि उसने दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। घर में हंगामे की आवाज सुनकर पड़ोसी भी वहां इकट्ठा होने लगे। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी रियाजुद्दीन खान उत्तर प्रदेश में एआईएमआईएम का सचिव है। उसने आगे आरोप लगाया है कि वह उसे हत्या की धमकी देता रहा है और अपने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर रहा है।

दूसरी ओर, आरोपी ने दावा किया है कि उसने एक हफ्ते पहले ही राजनीति छोड़ दी है और महिला उससे पैसे की मांग कर रही है। रियाजुददीन के अनुसार उससे पैसे निकलवाने के लिए महिला उसके खिलाफ झूठे आरोप लगा रही है।

टॅग्स :एआईएमआईएमदिल्ली समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना