लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: फ्लाईओवर के नीचे सड़ी-गली हालत में मिला महिला की लाश, इलाके में मची सनसनी

By अंजली चौहान | Updated: March 18, 2023 10:04 IST

शाहदरा डीसीपी रोहित मीणा ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि मृतक महिला की उम्र 60 वर्ष से अधिक की थी। जिसका शव सड़ी-गली हालत में मिला।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में विदेशी महिला की लाश मिलने से सनसनी फ्लाईओवर के नीचे मिली सड़ी-गली हालत में लाशपुलिस मामले की जांच में जुटी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में एक अंडरपास के पास विदेशी महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, महिला की लाश सड़ी-गली हालत में अंडरपास के पास पड़ा हुआ था, जिसे देखकर पहचानना भी मुश्किल है।

गौरतलब है कि घटना शुक्रवार रात की है जब पेट्रोलिंग के दौरान दिल्ली पुलिस के जवानों को विदेशी महिला का शव नजर आया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लिया और आगे की जांच में जुट गई। 

शाहदरा डीसीपी रोहित मीणा ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि मृतक महिला की उम्र 60 वर्ष से अधिक की थी। जिसका शव सड़ी-गली हालत में मिला। उन्होंने कहा कि महिला की लाश के पास से मौके पर पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। 

बता दें कि बीते गुरुवार को नोएडा में भी एक व्यक्ति के कटे अंग बरामद होने से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, शहर के एक नाले में एक व्यस्क के कटे हुए पैर, हाथ पाए गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने अंगों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नोएडा पुलिस अपायुक्त हरीश चंदर के मुताबिक, ये अंग सेक्टर 8 के औद्योगिक क्षेत्र में सुबह करीब 10 बजे एक नाले में मिले जो दो से तीन फुट चौड़ा है और कारखानों के समीप स्थित है। 

मामले की सूचना फेज 1 पुलिस थाने में दी गई, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम के साथ निरीक्षण के लिए घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस के मुताबिक, शरीर के अंग, जो चार से पांच दिन पुराने प्रतीत होते हैं।

अधिकारी ने कहा, "शरीर के अंगों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।"उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा पीड़ित की पहचान जैसे अन्य विवरणों पर काम किया जाना बाकी है और इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसमर्डर मिस्ट्रीहत्याक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह