लाइव न्यूज़ :

पांच साल का बेटा पढ़ने के बजाय खेल रहा था मोबाइल पर गेम, पिता ने पीट-पीटकर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2022 21:10 IST

पुलिस के अनुसार नेब सराय थाने को मैक्स अस्पताल साकेत से सूचना मिली कि नारायणा अपार्टमेंट के निवासी ज्ञान पांडे उर्फ उत्कर्ष को इलाज के लिए लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे बच्चे को बेहोश हालत में रात करीब दस बजे उसकी मां आपात वार्ड में लेकर आयी।डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के गले के दाहिने हिस्से, दोनों हाथों एवं पैरों एवं शरीर के अन्य हिस्सों में जख्म के निशान थे। जख्मों के बारे में पूछा गया तब बच्चे के माता-पिता ने कोई जानकारी नहीं दी।

नई दिल्लीः दक्षिण दिल्ली के नेब सराय में एक व्यक्ति ने पांच साल के अपने बेटे को पढ़ने के बजाय मोबाइल फोन पर गेम खेलते हुए देखने पर कथित रूप से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को नेब सराय थाने को मैक्स अस्पताल साकेत से सूचना मिली कि नारायणा अपार्टमेंट के निवासी ज्ञान पांडे उर्फ उत्कर्ष को इलाज के लिए लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि जब उसने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सा-विधिक रिपोर्ट मांगी तब उसने पाया कि बच्चे को बेहोश हालत में रात करीब दस बजे उसकी मां आपात वार्ड में लेकर आयी।

पुलिस के अनुसार डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के गले के दाहिने हिस्से, दोनों हाथों एवं पैरों एवं शरीर के अन्य हिस्सों में जख्म के निशान थे। जब इन जख्मों के बारे में पूछा गया तब बच्चे के माता-पिता ने कोई जानकारी नहीं दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन पर फोन कर एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उत्कर्ष के पिता ने उसे पीटा और वह अस्पताल ले जाने के दौरान मर गया।

पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की जिन्होंने बताया कि उत्कर्ष को उसके पिता पीटा करते थे। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बी मैरी जैकर ने बताया कि जब आरोपी आदित्य पांडे (27) से पूछताछ की गयी तब उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए एम्स के मुर्दाघर में रखा गया है। पुलिस के अनुसार अपराध स्थल का निरीक्षण करने के बाद आरोपी के विरूद्ध धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा