लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: चाणक्यपुरी में पांच वर्षीय बच्ची से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 5, 2020 23:16 IST

आरोपी के पिता दूतावास में कार्यरत हैं और वह अपने माता-पिता के साथ क्वार्टर में रहता है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पड़ोसी होने के नाते बच्ची अक्सर आरोपी के घर आती-जाती रहती थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में पड़ोसी द्वारा एक पांच वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार करने की घटना सामने आयी है।25 वर्षीय आरोपी पेशे से वाहन चालक है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में पड़ोसी द्वारा एक पांच वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार करने की घटना सामने आयी है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 25 वर्षीय आरोपी पेशे से वाहन चालक है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई थी और बच्ची के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्ची की हालत अब स्थिर है। बच्ची की मां के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता और आरोपी दोनों दूतावास के क्वार्टर में रहते थे। बच्ची के पिता दूतावास में हाउसकीपिंग स्टाफ के रूप में काम करते हैं।

आरोपी के पिता दूतावास में कार्यरत हैं और वह अपने माता-पिता के साथ क्वार्टर में रहता है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पड़ोसी होने के नाते बच्ची अक्सर आरोपी के घर आती-जाती रहती थी।

अधिकारी ने कहा कि घटना के दिन वह अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी आरोपी अपने मोबाइल फोन पर गेम खिलाने के बहाने उसे अपने घर ले गया। जहां उसने अपने माता-पिता की अनुपस्थिति में बच्ची के साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि अपने घर पहुंचने के बाद बच्ची ने अपनी मां से अपने निजी अंगों में दर्द और जलन की शिकायत की। मां के पूछने पर बच्ची ने सारी बात बताई। जिसके बाद बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कहा कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है और डॉक्टरों ने बलात्कार की पुष्टि की है।

टॅग्स :दिल्लीरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO