लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: पहले खटखटाया घर का दरवाजा फिर ताबड़तोड़ गोलियों से हमला, कैमरे में कैद हुई खौफनाक घटना

By अंजली चौहान | Updated: April 24, 2023 10:05 IST

दोनों बदमाश बदूंक लेकर अपार्टमेंट में आए थे। उन्होंने एक घर का पहले दरवाजा खटखटाया लेकिन काफी देर तक किसी ने दरवाजा नहीं खोला।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण-पूर्व दिल्ली में दिन-दहाड़े अपार्टमेंट में घुसे बदमाश घर का दरवाजा खटखटाने के बाद दरवाजे पर बदमाशों ने की फायरिंग सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हुई

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि दिन-दहाड़े घटना को अंजाम दिया जा रहा है।

दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली के सिद्धार्थ नगर इलाके में हुई घटना कुछ इसी ओर इशारा कर रही है, जहां दिन के समय एक घर में दो बदमाश वारदात को अंजाम देने पहुंचे।

बीते रविवार को सिद्धार्थ नगर के सनलाइट कॉलोनी इलाके के एक अपार्टमेंट में दो नकाबपोश बदमाश घुस आए तो ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यह पूरी घटना पास के लगे एक सीसीटीवी कैमरे में  कैद हो गई। 

वायरल हो रहे सीसीटीवी कैमरे में देखा जा सकता है कि नकाबपोश बदमाश पहले अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर जाते हैं और एक कमरे का दरवाजा खटखटाते हैं।

दरवाजा न खुलने पर बदमाश उस पर गोलियां चला देता है। गोली दगाने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो जाते हैं। हालांकि, आरोपी के गोली चलाने के कारण घर के दरवाजे और एक अन्य अपार्टमेंट की खिड़की पर गोली लग गई।

इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। गोलियों की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद फौरन पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी।

दरवाजा न खुलने पर की फायरिंग 

गौरतलब है कि दोनों बदमाश बदूंक लेकर अपार्टमेंट में आए थे। उन्होंने एक घर का पहले दरवाजा खटखटाया लेकिन काफी देर तक किसी ने दरवाजा नहीं खोला।

इसके बाद गुस्साएं बदमाशों ने दरवाजे पर फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, नकाबपोश लोगों ने भागने से पहले ग्राउंट फ्लोर पर और अन्य अपार्टमेंट की खिड़की पर तीन गोलियां चलाईं।

हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सीसीटीवी की मदद से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये दोनों बदमाशों ने गोलियां क्यों चलाई। घटना के पीछे की असल वजह जानने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसक्राइम न्यूज हिंदीनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा