पत्नी से झगड़े के बाद 30 वर्षीय पति ने शराब के नशे में अपने दो साल के बेटे को पहली मंजिल से फेंका, खुद भी कूदा, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2022 15:52 IST2022-12-17T15:51:29+5:302022-12-17T15:52:09+5:30

पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे हुई थी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सिंह की पत्नी पूजा ने आरोप लगाया है कि दंपती के बीच तनावपूर्ण संबंध थे और वह अपने बेटे के संग अलग रह रही थी।

Delhi fight his wife 30-year old drunken husband threw his two-year-old son first floor jumped himself police | पत्नी से झगड़े के बाद 30 वर्षीय पति ने शराब के नशे में अपने दो साल के बेटे को पहली मंजिल से फेंका, खुद भी कूदा, जानें

मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। 

Highlightsनशे की हालत में आवास पर आया और उसके साथ झगड़ा करने लगा। करीब 21 फुट की ऊंचाई से उसे नीचे फेंक दिया। मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। 

नई दिल्लीः दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में अपनी पत्नी से झगड़े के बाद 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने दो साल के बेटे को एक इमारत की पहली मंजिल की छत से कथित तौर पर नीचे फेंक दिया और इसके बाद खुद भी कूद गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि मान सिंह और उसका बेटा, दोनों इस घटना में घायल हो गए और उनका यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे हुई थी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सिंह की पत्नी पूजा ने आरोप लगाया है कि दंपती के बीच तनावपूर्ण संबंध थे और वह अपने बेटे के संग अलग रह रही थी।

उसने कहा कि उसका पति शाम करीब सात बजे नशे की हालत में उसके आवास पर आया और उसके साथ झगड़ा करने लगा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि झगड़े के बाद उसका पति बच्चे को छत पर ले गया और करीब 21 फुट की ऊंचाई से उसे नीचे फेंक दिया। इसके बाद वह खुद भी पहली मंजिल से कूद गया। पुलिस ने कहा कि घटना के सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। 

Web Title: Delhi fight his wife 30-year old drunken husband threw his two-year-old son first floor jumped himself police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे