लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: कार पार्किंग विवाद को लेकर पिता-पुत्र को मारी गोली, घायल पिता की हालत गंभीर  

By अंजली चौहान | Updated: February 17, 2023 10:19 IST

सी-9 ब्लॉक में कार पार्किंग को लेकर पड़ोसी और पीड़ितों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि वीरेंद्र कुमार और उनके बेटे सचिन को उनकी ही पड़ोसी ने गोली मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के यमुना नगर इलाके में पिता-पुत्र को गोली मारने का मामला सामने आया हैपड़ोसी ने ही कार पार्किंग को लेकर चलाई गोली घटना में घायल पिता की हालत गंभीर है

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के यमुना विहार इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ही परिवार के दो लोगों की पड़ोसी ने बेरहमी से गोली मार कर उन्हें घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना देर रात गुरुवार की है, जब पिता और पुत्र एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान सी-9 ब्लॉक में कार पार्किंग को लेकर पड़ोसी और पीड़ितों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि वीरेंद्र कुमार और उनके बेटे सचिन को उनकी ही पड़ोसी ने गोली मार दी। इस हमले में पिता-पुत्र बुरी तरह से जख्मी हो गए। आनन-फानन में घायलों को पटपड़गंज के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तारपूर्वक जांच कर रही है। पीड़ित परिवार के घर पुलिस की तैनाती कर दी गई है, चूंकि मामला बहुत संवेदनशील है इसलिए पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। 

आरोपी पड़ोसी ने ताबड़तोड़ फायरिंग की 

वीरेंद्र अग्रवाल पेशे से एक व्यापारी हैं। उनका बिल्डिंग मैटीरियल का कारोबार है। वहीं, बेटा सचिन ग्रेजुएशन का छात्र है। पीड़ित वीरेंद्र के दूसरे बेटे सौरभ अग्रवाल ने बताया कि पड़ोसी ने उनके पिता को कम से कम 10 से 12 राउंड गोलियां मारी है। इस घटना में उनके पिता बुरी तरह से घायल हो गए और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

सौरभ का कहना है, "गुरुवार रात, जब मेरे पिता और भाई घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि एक कार पास की सड़क को रोक रही है। उन्होंने कार मालिक से अपना वाहन हटाने के लिए कहा, लेकिन वह हटा और गाली देना लगा और धमकी देना शुरू कर दिया।"

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित परिवार गुरुवार को घर देर से लौटा था इसलिए जहां उन्हें कार खड़ी करनी थी, वहां पहले से इनके पड़ोसी आरिफ ने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी थी। जब अग्रवाल परिवार ने आरिफ से कार हटाने के लिए कहा तो उसने कुछ और लोगों को बुलाया और हंगामा कर दिया। इसके बाद अचानक आरिफ और उसके साथियों ने अग्रवाल परिवार पर फायरिंग शुरू कर दी। घटना में दो गोलियां वीरेंद्र कुमार अग्रवाल के सीने में लगी, वहीं, एक गोली उनके बेटे को लगी। 

इस घटना के कारण इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कोई सूचना नहीं मिली है। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसक्राइमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास