लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः पिता-नाबालिग पुत्र ने झगड़े के बाद फोटोग्राफर पर चाकू से हमला किया, पेट के नीचले हिस्से और पीठ पर चाकू घोंपने से चोटें आईं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2023 18:10 IST

पुलिस उपायुक्त(उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि पीड़ित पेशे से फोटोग्राफर है और उसके पेट के नीचले हिस्से तथा पीठ पर चाकू घोंपने से चोटें आई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को रविवार को मल्कागंज रोड पर भीम वाली गली में हुई घटना की सूचना मिली।झगड़ा हो गया जब अमित ने नरेंद्र को आपत्तिजनक शब्द बोल दिए। अमित तथा उसका पुत्र वापस लौटे और नरेंद्र को पीटना शुरू कर दिया।

नई दिल्लीः उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक व्यक्ति और उसके नाबालिग पुत्र ने झगड़े के बाद एक फोटोग्राफर पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, पुलिस को रविवार को मल्कागंज रोड पर भीम वाली गली में हुई घटना की सूचना मिली।

उन्होंने कहा कि पता चला है कि अमित और उसके नाबालिग पुत्र ने झगड़े के दौरान नरेंद्र को चाकू घोंप दिया। पुलिस उपायुक्त(उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि पीड़ित पेशे से फोटोग्राफर है और उसके पेट के नीचले हिस्से तथा पीठ पर चाकू घोंपने से चोटें आई हैं।

दोनों के बीच उस समय झगड़ा हो गया जब अमित ने नरेंद्र को आपत्तिजनक शब्द बोल दिए। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के दखल देने पर आरोपी अपने बेटे के साथ चला गया, लेकिन जाते-जाते खामियाजा भुगतने की धमकी देकर गया।

उपायुक्त ने बताया कि कुछ देर बाद अमित तथा उसका पुत्र वापस लौटे और नरेंद्र को पीटना शुरू कर दिया। नाबालिग ने चाकू निकाला और फोटोग्राफर पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि अमित को गिरफ्तार कर उसके पुत्र को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने कहा कि चाकू को जब्त कर मामला दर्ज किया है। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली