लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में परिवार का दर्दनाक अंत, चार बेटियों के साथ पिता ने की खुदखुशी; घर में मिली सड़ी-गली लाशें

By अंजली चौहान | Updated: September 28, 2024 09:49 IST

Delhi: पुलिस को शक है कि पिता ने ही अपनी बेटी को जहर खिलाया है. पुलिस ने बताया कि चारों बेटियां शारीरिक रूप से अक्षम थीं। उनकी उम्र 8 से 18 साल के बीच थी।

Open in App

Delhi: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के रंगपुरी गांव में झकझोर देने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों का दुखद अंत हो गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, एक ही परिवार के पांच सदस्य अपने अपार्टमेंट के अंदर मृत पाए गए। पुलिस को संदेह है कि मृतक एक व्यक्ति और उसकी चार बेटियों ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाने के बाद आत्महत्या कर ली।

स्थानीय लोगों ने शुक्रवार सुबह पुलिस को घर के बदबू आने की सूचना दी थी जिसके बाद सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस ने जैसे ही घर का दरवाजा खोला, घर में लाशें बिछी मिली। पुलिस ने कहा कि पड़ोसियों को घर से दुर्गंध आ रही थी और उन्होंने पुलिस को फोन किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने दरवाजा तोड़ा। पिता का शव लिविंग रूम में मिला। जब हम अंदर गए तो हमें उनकी चार बेटियों के शव मिले।"

पुलिस को संदेह है कि पिता ने अपनी बेटियों को जहर खिलाया। पुलिस ने कहा कि चारों बेटियां शारीरिक रूप से अक्षम थीं। उनकी उम्र 8 से 18 साल के बीच थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि (लड़कियों की) मां की कुछ साल पहले कैंसर के कारण मौत हो गई थी।

पिता बढ़ई का काम करता था। पुलिस ने कहा कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि पिता अकेले ही अपनी सभी बेटियों की देखभाल करता था। मौके पर क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने कमरों से खाने के नमूने और दवा के रैपर जब्त किए हैं।

यह परिवार रंगपुरी में इमारत की चौथी मंजिल पर आठ साल से रह रहा था। पुलिस ने बताया कि मौत के पीछे की वजह जानने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसआत्महत्या प्रयासक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट