Delhi: रोहिणी में बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़, 2 अपराधी गोली लगने से घायल

By अंजली चौहान | Updated: March 27, 2026 11:01 IST2026-03-27T11:00:56+5:302026-03-27T11:01:55+5:30

Rohini Encounter: पुलिस पर गोली चलाने के बाद जवाबी फायरिंग में दो अपराधी घायल हो गए। ये दोनों अपराधी, भवाना में हाल ही में हुई एक हत्या में शामिल थे।

Delhi Encounter in Rohini 2 criminals injured by bullets | Delhi: रोहिणी में बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़, 2 अपराधी गोली लगने से घायल

Delhi: रोहिणी में बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़, 2 अपराधी गोली लगने से घायल

Rohini Encounter:दिल्ली के रोहिणी इलाके में शुक्रवार, 27 मार्च को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और अपराधियों के बीच एक मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया। मुठभेड़ के दौरान दो अपराधियों को गोली लगी। ये दोनों घायल अपराधी हाल ही में बवाना में हुए एक मर्डर केस में शामिल थे, जबकि उनके तीसरे साथी को भी हिरासत में ले लिया गया है। दिल्ली पुलिस का कहना है, "रोहिणी इलाके में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के साथ मुठभेड़ के बाद तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पर गोली चलाने के बाद जवाबी फायरिंग में दो अपराधी घायल हो गए। ये दोनों अपराधी बवाना में हाल ही में हुए एक मर्डर में शामिल थे।"

क्राइम ब्रांच की टीम को खुफिया जानकारी मिली थी कि बवाना मर्डर केस में शामिल अपराधी रोहिणी इलाके में आने वाले हैं।

इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, क्राइम ब्रांच की टीम ने उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया; लेकिन अपराधियों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। इसके बाद हुई जवाबी फायरिंग में, दो अपराधियों के पैरों में गोली लग गई।

Web Title: Delhi Encounter in Rohini 2 criminals injured by bullets

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे