लाइव न्यूज़ :

Delhi Election: शाहीन बाग को 11 घंटे के अंदर खाली कराने की बात कहने के बाद प्रवेश वर्मा को मिली जान से मारने की धमकी

By भाषा | Updated: January 29, 2020 14:34 IST

उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे। गौरतलब है कि भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने मंगलवार को कथित तौर पर कहा कि 11 फरवरी को उनकी पार्टी के सत्ता में आने के एक घंटे के भीतर शाहीन बाग को खाली करा दिया जाएगा और कश्मीर में जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ, वह दिल्ली में भी हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने चेतावनी दी कि शाहीन बाग में लाखों सीएए विरोधी प्रदर्शनकारी घरों में घुस सकते हैं और महिलाओं से बलात्कार कर सकते हैं। पूर्वी दिल्ली से सांसद वर्मा ने सुबह आठ बजकर 11 मिनट पर आए फोन कॉल का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर साझा कर यह जानकारी दी।

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने बुधवार को सुबह एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया। गौरतलब है कि वर्मा ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन पर कथित विवादित टिप्पणी की थी। पूर्वी दिल्ली से सांसद वर्मा ने सुबह आठ बजकर 11 मिनट पर आए फोन कॉल का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर साझा कर यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे। गौरतलब है कि भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने मंगलवार को कथित तौर पर कहा कि 11 फरवरी को उनकी पार्टी के सत्ता में आने के एक घंटे के भीतर शाहीन बाग को खाली करा दिया जाएगा और कश्मीर में जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ, वह दिल्ली में भी हो सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि शाहीन बाग में लाखों सीएए विरोधी प्रदर्शनकारी घरों में घुस सकते हैं और महिलाओं से बलात्कार कर सकते हैं।

वर्मा के इस कथित कथन के बाद खासा विवाद उठ खड़ा हुआ। इससे पहले सोमवार को भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विवाद पैदा कर दिया था जब उन्होंने चुनावी रैली में आए लोगों को कथित तौर पर ‘गद्दारों को मारने वाला’ भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाया था। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO