लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः आठ साल की बच्ची का अपहरण, बलात्कार करने के बाद गला काटकर हत्या, चेहरा क्षत-विक्षत किया, 36 वर्षीय कसाई अरेस्ट

By भाषा | Updated: August 23, 2022 17:15 IST

पुलिस ने बताया कि आरोपी रिजवान उर्फ बादशाह का जन्म बिहार में हुआ था और वह 20 साल पहले काम के सिलसिले में दिल्ली आया था और वह तुर्कमान गेट इलाके में कसाई का काम करता था।

Open in App
ठळक मुद्दे नशे का आदी रिजवान यमुना खादर में नशा करने जाया करता था। शिकायत दर्ज कराई और भारतीय दंड संहिता की धारा 363 के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया गया। अठारह अगस्त को यमुना खादर क्षेत्र में लापता बच्ची का शव मिला, जिस पर गंभीर चोटों के निशान थे।

नई दिल्लीः मध्य दिल्ली के यमुना खादर वन क्षेत्र में आठ साल की बच्ची का कथित तौर पर अपहरण व बलात्कार करने और फिर उसकी हत्या करने के मामले में सोमवार को 36 वर्षीय एक कसाई को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने लड़की का गला काट दिया और उसका चेहरा क्षत-विक्षत कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी रिजवान उर्फ बादशाह का जन्म बिहार में हुआ था और वह 20 साल पहले काम के सिलसिले में दिल्ली आया था और वह तुर्कमान गेट इलाके में कसाई का काम करता था।

अधिकारियों ने कहा कि कथित तौर पर नशे का आदी रिजवान यमुना खादर में नशा करने जाया करता था। उन्होंने कहा कि चार-पांच अगस्त की रात दरियागंज के एक निवासी ने बताया कि वह अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ घर पर सो रहा था, लेकिन जब सुबह करीब चार बजे वह उठा तो देखा कि उसकी एक बेटी घर से गायब है।

पुलिस के अनुसार, पड़ोस में उसकी तलाश करने व उसके न मिलने पर उसने शिकायत दर्ज कराई और भारतीय दंड संहिता की धारा 363 के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया गया। अठारह अगस्त को यमुना खादर क्षेत्र में लापता बच्ची का शव मिला, जिस पर गंभीर चोटों के निशान थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने कहा कि मामले की जांच के लिए 50 पुलिसकर्मियों की एक टीम का गठन किया गया था और अपराधी को खोजने के लिए एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया गया।

उन्होंने कहा कि आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यमुना खादर इलाके और उसके आसपास रहने वाले करीब 200 लोगों से अपराधी के बारे में सुराग हासिल करने के लिए पूछताछ की गई।

चौहान ने कहा, "गुप्त सूचना मिली कि कसाई का काम करने वाला रिजवान उर्फ बादशाह अकसर झुग्गी के पास आता था और उसने टॉफी व अन्य सामान देकर बच्ची से दोस्ती कर ली थी। यह भी पता चला कि घटना के दिन, रिजवान यमुना खादर आया था … रिजवान की तलाश की गई और उसे दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।"

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि रिजवान ने खुलासा किया कि यमुना खादर इलाके में जाने के दौरान, उसकी बच्ची की मां के साथ घनिष्ठता हो गई थी और उसकी बच्ची से भी अच्छी जान-पहचान थी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने यह भी कहा कि बच्ची ने उसे अपनी मां के साथ अंतरंग स्थिति में देख लिया था और इसलिए, उसने उसे जान से मारने का फैसला किया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO