लाइव न्यूज़ :

आठ साल की बच्ची के साथ दो नाबालिगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, हालत बेहद नाजुक और जिंदगी-मौत के बीच झूल रही...

By भाषा | Updated: January 25, 2022 20:55 IST

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने मंगलवार को पुलिस को नोटिस जारी करके प्राथमिकी और गिरफ्तार आरोपी के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देदोषी को कठोरतम सजा देने की जरूरत है।12 साल का बच्चा उसे अपने साथ घर बुला ले गया।बच्ची शाम करीब साढ़े चार बजे घर लौटे तो उसने अपनी मां से दर्द होने की शिकायत की।

नई दिल्लीः उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में दो नाबालिगों द्वारा कथित रूप से बलात्कार की शिकार हुई आठ साल की बच्ची की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वह जिंदगी-मौत के बीच झूल रही है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना के सिलसिले में उन्होंने दो नाबालिगों को पकड़ा है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने मंगलवार को पुलिस को नोटिस जारी करके प्राथमिकी और गिरफ्तार आरोपी के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी है। महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, ‘‘आठ साल की बच्ची के साथ क्रूर बलात्कार किया गया, वह अकल्पनीय दर्द से गुजर रही है और उसके जननांगों को पहुंचे गंभीर नुकसान के कारण वह आईसीयू में जिंदगी के लिए लड़ रही है। आठ साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले लोग मानव नहीं हो सकते! दोषी को कठोरतम सजा देने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करके 48 घंटों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट, प्राथमिकी तथा गिरफ्तार आरोपियों की पूरी जानकारी देने को कहा है।’’ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 12 साल का बच्चा उसे अपने साथ घर बुला ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया, बच्ची शाम करीब साढ़े चार बजे घर लौटे तो उसने अपनी मां से दर्द होने की शिकायत की।

बच्ची ने अपनी मां को पूरी बात बतायी जिसके आधार पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने बताया कि बाल कल्याण समिति द्वारा काउंसलिंग के बाद बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और घटना के सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की धाराओं और पॉक्सो कानून में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि शास्त्री पार्क के रहने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। डीसीडब्ल्यू द्वारा जारी बयान के अनुसार, उसे सोमवार को महिला हेल्पलाइन नंबर 181 के माध्यम से बच्ची के साथ बलात्कार की घटना की सूचना मिली।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा