लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: समर कैंप के दौरान 9वीं के छात्र के साथ उसके दो दोस्तों ने बनाया अप्राकृतिक यौन संबंध, FIR दर्ज

By भाषा | Updated: September 24, 2018 23:31 IST

पुलिस ने सोमवार को बताया कि पीड़ित विद्यार्थी ने 20 सितंबर को शिकायत दर्ज करायी थी। उसके आधार पर बाल यौन अपराध सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 24 सितंबर: दिल्ली सरकार के एक विद्यालय के कक्षा नौंवी के एक विद्यार्थी ने अपने एक सहपाठी समेत दो लड़कों पर स्कूल परिसर में उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि पीड़ित विद्यार्थी ने 20 सितंबर को शिकायत दर्ज करायी थी। उसके आधार पर बाल यौन अपराध सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) पंकज सिंह ने कहा, ‘‘हमें शिकायत मिली है और मामला दर्ज किया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’ 

पीड़ित विद्यार्थी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि इस साल मई-जून में स्कूल में लगे ग्रीष्मकालीन कैंप के दौरान उसके एक सहपाठी और एक भिन्न सेक्शन के छात्र ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया।

दोनों ने उसके साथ बार बार ऐसा किया और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम की धमकी दी।

उसने कहा कि 14 सितंबर को फिर उनमें से एक ने कथित रुप से उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया। 

पीड़ित विद्यार्थी के अनुसार डर के मारे उसने इसके बारे में किसी को नहीं बताया। लेकिन बाद में उसने हिम्मत जुटायी और माता-पिता को उसके बारे में बताने का फैसला किया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा