लाइव न्यूज़ :

Delhi Doctor murder: 38 वर्षीय आयुर्वेद चिकित्सक राजकुमार के सीने के बायीं ओर चाकू से हमला, तीन लोग बाइकर ने ली जान, थोड़ी से बात को लेकर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2024 19:47 IST

Delhi Doctor murder: पुलिस ने बताया कि आयुर्वेद चिकित्सक राजकुमार उर्फ ​​बंटी अपने घर के भूतल पर एक निजी क्लिनिक चलाता था।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की के अनुसार राजकुमार के सीने के बायीं ओर चाकू से हमला किया गया। जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजकुमार अपने क्लिनिक के बाहर खड़ा था, उसी दौरान तीन लोग बाइक पर आए और उसपर चाकू से हमला कर दिया। 

Delhi Doctor murder: उत्तर पूर्वी दिल्ली के करवाल नगर इलाके में शुक्रवार रात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने 38 वर्षीय एक चिकित्सक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आयुर्वेद चिकित्सक राजकुमार उर्फ ​​बंटी अपने घर के भूतल पर एक निजी क्लिनिक चलाता था।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की के अनुसार राजकुमार के सीने के बायीं ओर चाकू से हमला किया गया। उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि राजकुमार के भाई रवि ने पुलिस को बताया कि राजकुमार अपने क्लिनिक के बाहर खड़ा था, उसी दौरान तीन लोग बाइक पर आए और उसपर चाकू से हमला कर दिया। 

रामपुर में एक व्यक्ति ने चार लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत

रामपुर जिले के अजीम नगर थाना क्षेत्र के खोद में एक व्यक्ति ने शनिवार को एक किशोर समेत चार लोगों पर चाकू से हमला किया जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि हमलावर फरार है और उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।

पुलिस के अनुसार अजीम नगर क्षेत्र के खोद चौराहे पर एक व्‍यक्ति ने पंचर बनाने की दुकान के मालिक अमीर अहमद पर चाकू से हमला कर दिया, अमीर अपनी जान बचाने के लिए भागे लेकिन तब तक हमलावर ने उनके पेट में कई वार किए जिससे उनकी मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद उसने आस पास काम कर रहे शाकिर व राहत पर भी हमला किया। आरोपी ने एक किशोर पर भी हमला किया। हमले में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिला अस्पताल के चिकित्‍सा अधिकारी फ़साहत हुसैन ने बताया कि चार लोगों को ज़िला अस्पताल लाया गया था।

जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। रामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि हमलावर इस समय फरार है, पुलिस मामले की जांच में लगी है और शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली