लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: डॉक्टर की हिट एंड रन में मौत, तीन को किया गया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 16, 2020 20:05 IST

महरौली में नगर निगम की डिसपेंसरी में तैनात थे। 13 अप्रैल को जब वे डिसपेंसरी से वापस आ रहे थे, तब यह दुर्घटना हुई। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर की कार में कुछ खराबी आ गई थी और वह लॉकडाउन की वजह से गाड़ी की मरम्मत नहीं करा पाए थे। उन्होंने साइकिल से जाने का निर्णय किया।

Open in App
ठळक मुद्देतेज रफ्तार कार की चपेट में आने से काम से लौट रहे एक डॉक्टर की मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है

नयी दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के साकेत इलाके में तीन दिन पहले तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से काम से लौट रहे एक डॉक्टर की मृत्यु हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि संदीप, अजय और विजय को गिरफ्तार किया गया है। वे अपने एक परिचित के लिए रक्त दान करने वसंत कुंज जा रहे थे तभी उनकी कार ने डॉ जेपी यादव की साइकिल को टक्कर मार दी थी।

पुलिस ने बताया कि यादव महरौली में नगर निगम की डिसपेंसरी में तैनात थे। 13 अप्रैल को जब वे डिसपेंसरी से वापस आ रहे थे, तब यह दुर्घटना हुई। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर की कार में कुछ खराबी आ गई थी और वह लॉकडाउन की वजह से गाड़ी की मरम्मत नहीं करा पाए थे। उन्होंने साइकिल से जाने का निर्णय किया।

दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया, " सीसीटीवी फुटेज को खंगाले और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर, दुर्घटना को अंजाम देने वाली गाड़ी की पहचान सफेद रंग की कार के तौर पर हुई। एक ही रंग और मॉडल की चार गाड़ियों की पहचान की गई और एक गाड़ी पर निशान था जिससे हमें उस कार तक पहुंचने में मदद मिली जिसने दुर्घटना की थी।" यह गाड़ी सोनू के नाम पर पंजीकृत है जो हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि बुधवार को उसके घर पर एक टीम भेजी गई। सोनू ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी कार अपने दोस्त विक्की को दी है।

ठाकुर ने बताया कि विक्की से पूछताछ में पता चला कि कार का इस्तेमाल उसका दोस्त संदीप पाल सिंह कर रहा है जो पूर्वी दिल्ली के मंडावली का रहने वाला है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि संदीप ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि दुर्घटना के वक्त वह और उसके दो दोस्त—अजय और विजय— कार में थे। विजय कार चला रहा था। उन्होंने बताया कि गाड़ी को जब्त कर लिया गया है और तीनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया । 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई