दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर हाई अलर्ट के बाद भी स्कूल वैन से बच्चे का अपहरण, ड्राइवर को मारी गोली

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 25, 2018 10:43 IST2018-01-25T10:41:34+5:302018-01-25T10:43:24+5:30

सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि घटना उस वक्त हुई जब गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Delhi Dilshad Garden Class 1 Student Kidnapped From School Bus, Driver Shot Dead | दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर हाई अलर्ट के बाद भी स्कूल वैन से बच्चे का अपहरण, ड्राइवर को मारी गोली

दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर हाई अलर्ट के बाद भी स्कूल वैन से बच्चे का अपहरण, ड्राइवर को मारी गोली

देश की राजधानी दिल्ली में  एक स्कूली बच्चे के अपहरण की घटना सामने आ रही है। दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में इहबास अस्पताल के सामने बाइक सवार हथियारबंद लोगों ने एक स्कूल वैन को रोक उसमें बैठे एक बच्चे को किडनैप कर लिया है। स्कूल वैन के चालक के विरोध करने पर उसे गोली मार घायल कर दिया गया। 

घटना गुरुवार सुबह करीब 8 बजे की है। सुबह 8 बजे दो बाइक सवार दिल्ली के  दिलशाद गार्डन इलाके में एक स्कूल बस को जबरदस्ती रोकी और कक्षा एक के छात्र को अपहरण कर लिया। इस दौरान अपहरणकर्ताओं ने बच्चे की स्कूल वैन के ड्राइवर को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि स्कूल वैन में 20 छात्र सवार थे। फिलहाल पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी है। 



सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि घटना उस वक्त हुई जब गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली के हाईअलर्ट होने के बाद भी ऐसी घटना सामने आना, कहीं-न-कहीं दिल्ली पुलिस पर कई सवाल उठा रहे हैं। 

Web Title: Delhi Dilshad Garden Class 1 Student Kidnapped From School Bus, Driver Shot Dead

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे