लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में एक और सनसनीखेज वारदात; सिविल लाइंस में खून से सनी मिली युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस

By अंजली चौहान | Updated: May 30, 2023 15:37 IST

दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में 22 वर्षीय महिला की लाश मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में मिली 22 वर्षीय महिला की लाश महिला की लाश खून से लथपथ हालत में थी पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक नाबालिग के मर्डर केस ने सभी को हिला कर रख दिया है। इस केस की जांच पूरी भी नहीं हुई थी कि एक अन्य केस ने दिल्ली वालों का दिल दहला दिया है।

खबर है कि दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में एक 22 वर्षीय युवती का शव बरामद होने से सनसनी मच गई है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान मनीषा छेत्री के रूप में हुई है जिसका शव इमारत की छत पर पड़ा मिला। 

मौके से पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फोरेंसिक जांचकर्ता और दिल्ली पुलिस अपराध स्थल पर है जो कि घटनास्थल से सबूत जुटाने में जुटे हुए हैं। 

जानकारी के मुताबिक, युवती की लाश जिस समय मिली वहां उसके साथ एक अन्य महिला खड़ी हुई थी। महिला की पहचान सपना के रूप में हुई है जिसने पुलिस को बताया कि वह छत पर थी और उसने लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। 

बता दें कि दिल्ली के रोहिणी के शाहबाद डेयरी इलाके में एक शख्स ने अपनी नाबालिग दोस्त को चाकू से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। इस निर्मम हत्या का आरोपी साहिल पुलिस की गिरफ्त में है जिससे पुलिस पूछताछ कर  रही है।

16 साल की नाबालिग पर आरोपी ने 16 बार चाकू से हमला किया और पत्थर से कुचल कर उसे मार डाला। इस घटना का वीडियो में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आरोपी को हमला करते हुए देखा जा सकता है और चश्मदीद लोग सब कुछ देखते हुए भी कुछ नहीं कर रहे हैं। 

साहिल को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा कारणों से साहिल को मंगलवार की सुबह ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। दिल्ली पुलिस की दलीलें सुनने के बाद ड्यूटी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ज्योति नैन ने दो दिन की रिमांड मंजूर कर ली। साहिल को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसक्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली क्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली