लाइव न्यूज़ :

Delhi Crime News: गुस्से में आकर पति का दाहिना कान काट खाया, कूड़ा फेंकने और घर सफाई को लेकर बवाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2023 13:31 IST

Delhi Crime News: पीड़ित (45) ने पुलिस को बताया कि काटे जाने के कारण उसके दाहिने कान का ऊपरी हिस्सा टूट गया और उसे सर्जरी करानी पड़ी।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित ने इलाज के बाद पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज की। महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है। 20 नवंबर को सुबह करीब 9:20 बजे अपने घर के बाहर कूड़ा फेंकने गया था।

Delhi Crime News: दिल्ली के सुल्तानपुरी में एक महिला ने गुस्से में आकर कथित तौर पर अपने पति का दाहिना कान काट लिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पीड़ित (45) ने पुलिस को बताया कि काटे जाने के कारण उसके दाहिने कान का ऊपरी हिस्सा टूट गया और उसे सर्जरी करानी पड़ी।

पीड़ित ने इलाज के बाद पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज की। पुलिस ने कहा कि शिकायत के बाद भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 324 (जानबूझकर खतरनाक हथियारों या साधनों से चोट पहुंचाना) के तहत महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से कहा, "मैं 20 नवंबर को सुबह करीब 9:20 बजे अपने घर के बाहर कूड़ा फेंकने गया था।

मैंने अपनी पत्नी से घर की सफाई करने के लिए कहा। जैसे ही मैं घर लौटा, मेरी पत्नी ने एक अज्ञात मुद्दे को लेकर मुझसे लड़ना शुरू कर दिया।" उसने पुलिस को आगे बताया कि उसकी पत्नी ने उससे घर बेचकर हिस्सा देने के लिए कहा ताकि वह बच्चों के साथ अलग रह सके।

पीड़ित ने पुलिस से कहा, "मैं घर से बाहर जा रहा था, तभी उसने मुझे पीछे से पकड़ लिया और गुस्से में आकर मेरा दाहिना कान इतनी जोर से काटा कि मेरे कान का ऊपरी हिस्सा कट गया। मेरा बेटा मुझे इलाज के लिए मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल ले गया।’’ पीड़ित ने कहा कि उसे रोहिणी के जयपुर गोल्डन अस्पताल में सर्जरी करानी पड़ी। पुलिस ने कहा कि उसे 20 नवंबर को एक अस्पताल से हमले की जानकारी मिली और मामले की जांच के लिए एक टीम भेजी गई। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा