लाइव न्यूज़ :

Delhi Crime News: शाहदरा में घर के बाहर खेल रही 7 वर्षीय बच्ची पर पालतू पिटबुल ने हमला किया, घसीटकर ले गया और इसके बाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2024 12:40 IST

Delhi Crime News: पुलिस ने बच्ची की मां का बयान दर्ज कर लिया है और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए इलाके की सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गयी है।रिक्शा चालक पर हमला कर दिया था तथा अपने कुत्ते से उसके कई बार कटवाया था।महेंद्र पार्क में एक पिटबुल कुत्ते ने सात वर्षीय लड़के पर हमला कर दिया था।

Delhi Crime News: राष्ट्रीय राजधानी में कुत्तों के हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब शाहदरा के जगतपुरी इलाके में एक पालतू पिटबुल के हमले में सात वर्षीय लड़की घायल हो गयी है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि लड़की शुक्रवार शाम को अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटकर ले जाने लगा। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। उन्होंने बताया कि लड़की की मां उसे एक अस्पताल लेकर गयी और उसकी हालत अब खतरे से बाहर बतायी जा रही है। पुलिस ने बच्ची की मां का बयान दर्ज कर लिया है और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए इलाके की सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है।

पुलिस ने बताया कि कुत्ते के मालिक शिवानंद भास्कर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 289 (पशुओं के संबंध मे लापरवाहीपूर्ण कृत्य) और 337 (अन्य लोगों की जान या निजी सुरक्षा खतरे में डालकर नुकसान पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गयी है।

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में कुत्तों के काटने की कई घटनाएं सामने आयी हैं। गत सप्ताह, मध्य दिल्ली के तुगलक रोड इलाके में कथित तौर पर आवारा कुत्तों के हमले में दो वर्षीय लड़की की मौत हो गयी थी। 15 फरवरी को एक व्यक्ति ने एक ऑटो रिक्शा चालक पर हमला कर दिया था तथा अपने कुत्ते से उसके कई बार कटवाया था।

ऑटो रिक्शा चालक ने आरोपी से कथित तौर पर केवल अपने कुत्ते को पट्टे में बांधकर रखने को कहा था। उत्तरपूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर में 22 जनवरी को कथित तौर पर एक पालतू कुत्ते ने दो वर्षीय लड़की पर हमला कर दिया था। इससे एक दिन पहले उत्तरपश्चिम दिल्ली के महेंद्र पार्क में एक पिटबुल कुत्ते ने सात वर्षीय लड़के पर हमला कर दिया था।

शाहबाद डेयरी इलाके में सात वर्षीय लड़की पर कथित तौर पर ‘अमेरिकन बुली’ कुत्ते ने उस वक्त हमला कर दिया था जब वह अपने घर के समीप खेल रही थी। एक अन्य घटना बुराड़ी की उत्तराखंड कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने कथित तौर पर 18 महीने की बच्ची को उसके दादा की गोद से झपट कर उसे मार डाला।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली