Delhi Crime News: माता-पिता काम पर और घर पर अकेली थी 5 साल की बच्ची, 14 वर्षीय लड़के ने किया दुष्कर्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2024 17:21 IST2024-08-31T17:20:27+5:302024-08-31T17:21:25+5:30

Delhi Crime News: पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की धारा 65 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Delhi Crime News Parents work and 5 year old girl alone home rape 14 year old boy samaj ko kya ho gaya | Delhi Crime News: माता-पिता काम पर और घर पर अकेली थी 5 साल की बच्ची, 14 वर्षीय लड़के ने किया दुष्कर्म

सांकेतिक फोटो

Highlightsलड़के को पकड़ लिया गया है और सुधार गृह भेज दिया गया है।पुलिस ने बताया कि लड़का परिवार का पड़ोसी था।शिकायतकर्ता के दोस्त का बेटा। मामले की जांच जारी है।

Delhi Crime News: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के एक इलाके में पड़ोस में रहने वाले 14 वर्षीय एक लड़के ने पांच साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह अपराध बृहस्पतिवार दोपहर उस दौरान हुआ था जब बच्ची के माता-पिता काम पर गए थे और वह घर पर अकेली थी। पीड़िता के माता-पिता मजदूर हैं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर बच्ची को तुरंत मेडिकल जांच के लिए भेजा गया और उसके माता-पिता की मौजूदगी में उससे बात की गई।

पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की धारा 65 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसने बताया कि लड़के को पकड़ लिया गया है और उसे सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि लड़का परिवार का पड़ोसी था और शिकायतकर्ता के दोस्त का बेटा था। उसने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Web Title: Delhi Crime News Parents work and 5 year old girl alone home rape 14 year old boy samaj ko kya ho gaya

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे