लाइव न्यूज़ :

Delhi Crime News: नाबालिग लड़के ने महिला की गोली मारकर हत्या की, 'व्हाट्सऐप स्टेटस' पर पिस्तौल और कारतूसों की तस्वीर साझा की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2024 07:56 IST

Delhi Crime News: लड़के ने हत्या से एक दिन पहले अपने 'व्हाट्सऐप स्टेटस' पर पिस्तौल और कारतूसों की तस्वीर साझा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो सामने आया है।टीम गठित की गई हैं एवं संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Delhi Crime News: उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शुक्रवार को कथित तौर पर एक नाबालिग लड़के ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नाबालिग का मृतक महिला की बेटी के साथ संबंध था। इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "आरोपी ने रिश्ते का विरोध करने पर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी और उसके दो दोस्तों ने पिस्तौल खरीदी और अपराध को अंजाम दिया।" पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो सामने आया है।

जिसमें दावा किया गया है कि लड़के ने हत्या से एक दिन पहले अपने 'व्हाट्सऐप स्टेटस' पर पिस्तौल और कारतूसों की तस्वीर साझा की थी। अधिकारी ने कहा कि नाबालिग की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के लिए टीम गठित की गई हैं एवं संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :Crime Investigation Departmentहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO