लाइव न्यूज़ :

Delhi Crime News: मकान मालिक के भतीजे के साथ झगड़ा, 47 वर्षीय व्यक्ति को लाठी-डंडों से तब तक मारा जब मौत हो गई, आखिर क्या था विवाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2024 22:19 IST

Delhi Crime News: मामले में 26 मार्च को भारतीय दंड संहिता की धारा 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देगहरी चोटें होने के कारण सतवीर ने दम तोड़ दिया। इमारत की चौथी मंजिल पर किराए के फ्लैट में अकेला रहता था।दिल्ली परिवहन निगम में मार्शल के पद पर काम करता था।

Delhi Crime News: दिल्ली के करावल नगर इलाके में रह रहे 47 वर्षीय व्यक्ति की, मकान मालिक के भतीजे के साथ झगड़े के बाद बेतहाशा पिटाई होने से मौत हो गई। मृतक दिल्ली परिवहन निगम में बस मार्शल के तौर पर काम करता था। यह घटना 24 और 25 मार्च की मध्य रात्रि को हुई थी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ने उन्हें इस बारे में सूचना दी थी कि एक बेहोश व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके हाथ-पैर में चोट लगी थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सतवीर को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया था। उसको कई अंदरूनी चोटें भी आई थीं। उन्होंने कहा कि इस मामले में 26 मार्च को भारतीय दंड संहिता की धारा 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने कहा, ''मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे डॉक्टरों ने उन्हें सूचना दी कि गहरी चोटें होने के कारण सतवीर ने दम तोड़ दिया जिसके बाद पुलिस ने मामले में धारा 302 (हत्या) भी जोड़ दी। ’’ पुलिस ने कहा कि सतवीर दो साल से करावल नगर में एक इमारत की चौथी मंजिल पर किराए के फ्लैट में अकेला रहता था।

उन्होंने बताया कि वह दिल्ली परिवहन निगम में मार्शल के पद पर काम करता था। इससे पहले वह एक होमगार्ड था। पुलिस ने बताया कि इमारत का मालिक सुनील पास में ही रहता था, जबकि उसका भतीजा राहुल इमारत की दूसरी मंजिल पर रहता था। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि 24 और 25 मार्च की दरम्यानी रात को सतवीर और राहुल के बीच किसी छोटी सी बात पर बहस हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि दोनों के बीच बहस उस दौरान शुरू हुई थी जब राहुल ने सतवीर से फोन पर बात करते समय अभद्र भाषा को लेकर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। फिर राहुल ने सुनील को इस बारे में जानकारी दी। अधिकारी ने कहा ‘‘सुनील और राहुल ने सतवीर पर हमला किया। उसे लाठी-डंडों से पीटा गया।’’ उन्होंने कहा कि राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसके चाचा की तलाश की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये